Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल

 

हॉकी प्रो लीग में हम भारत से मुकाबला करने को तैयार हैं : लिसा नोल्टे

Sports news, Hockey, Hockey Pro League, German women s team, India
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भुवनेश्वर , 08 Mar 2022

Last updated on: Mar 08, 2022, 00:00 IST

जर्मन महिला हॉकी टीम की कप्तान लिसा नोल्टे 12 और 13 मार्च को यहां कलिंगा स्टेडियम में एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2021-22 डबल हेडर में भारत के साथ मुकाबला करने को तैयार हैं। मंगलवार को यहां टीम के साथ पहुंची जर्मन कप्तान ने कहा कि उनकी टीम आत्मविश्वास के साथ मैदान में उतरेगी और हम भारत से मुकाबला करने के लिए तैयार हैं। लिसा ने आगे बताया कि, "हम पहले कभी कलिंगा स्टेडियम में नहीं खेले हैं, इसलिए हम यहां खेलने को लेकर बहुत उत्साहित हैं। इतने बड़े स्टेडियम में अपनी टीम के साथ खेलना अद्भुत है और हम इसके लिए उत्सुक हैं।" उन्होंने कहा, "हम निश्चित रूप से भारत को एक मजबूत टीम के रूप में देख रहे हैं, विशेष रूप से उन्होंने टोक्यो ओलंपिक में इतना अच्छा प्रदर्शन किया है और अपने घरेलू मैदान पर खेलना हमेशा एक फायदा होता है। 

हालांकि, हम इससे परेशान नहीं होना चाहते हैं और आत्मविश्वास के साथ खेल में प्रवेश करना चाहते हैं।" दुनिया की पांचवीं नंबर की जर्मन टीम अक्टूबर 2021 से अपना पहला एफआईएच प्रो लीग खेल भारत में खेल रही है और टीम की तैयारियों के बारे में बात करते हुए, मुख्य कोच अकीम ने कहा कि टीम को भारत के खिलाफ खेलने के लिए प्रेरणा की जरूरत है। उन्होंने आगे कहा, "अक्टूबर में पिछले प्रो लीग खेलों के बाद, लड़कियों के पास एक ब्रेक था और फिर उन्होंने क्लबों के साथ इनडोर सीजन खेला। यह जर्मनी में एक बड़ा आयोजन है। यह पहली बार है जब जर्मनी की महिला टीम भारत में खेलेगी। हम स्टेडियम के माहौल और भारतीय महिला टीम के साथ खेलने के लिए काफी उत्सुक हैं।"

 

Tags: Sports news , Hockey , Hockey Pro League , German women s team , India

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD