Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री रसोई योजना के तहत विधायक कुलवंत सिंह ने मटौर में 900 महिलाओं को वितरित की रसोई किटें पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने विधान सभा में 40 से अधिक फलदार पौधे लगाए एस.आई.आर.-2026: सी.ई.ओ. पंजाब द्वारा घर-घर गणना चरण को समय से पहले पूरा करने के लिए ई.आर.ओज़. का सम्मान राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने ‘टीबी मुक्त भारत अभियान 2.0’ की समीक्षा की एलपीयू में वैश्विक अनुभव और उद्योग-एकीकृत शिक्षण के साथ आर्किटेक्चर एवं प्लानिंग कार्यक्रमों के लिए प्रवेश शुरू हरचंद सिंह बरसट ने सभी को 5-5 पौधे लगाने और संभालने के लिए किया प्रेरित विधायक डॉ. इंद्रबीर सिंह निज्जर ने सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को निःशुल्क स्कूल बैग वितरित किए फार्मासिस्ट भर्ती घोटाले में तरुण चुग ने कठोरतम कार्रवाई की माँग की बागवानी योजनाओं का लाभ हर किसान तक पहुँचाना सुनिश्चित करें अधिकारी : मोहिंदर भगत कैबिनेट मंत्री ने सरकारी स्कूलों के 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किए ₹10,000 करोड़ का नया कर्ज़ लेकर पंजाब को आर्थिक बर्बादी की ओर धकेल रही है मान सरकार : सुखजिंदर सिंह रंधावा राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आधुनिक शिक्षा के साथ भारतीय ज्ञान परंपरा के समावेश का आह्वान किया सेवा सहकारी समितियों को बढ़ावा देने एवं रोजगार सृजन के लिए प्रशासक ने चंडीगढ़ सहकारिता नीति-2026 का शुभारंभ किया 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए सीनियर सहायक को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार बरिंदर कुमार गोयल द्वारा मोगा ज़िले में 105.49 करोड़ रुपये की सिंचाई परियोजनाएं लोकार्पित ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने गांव मीमसा में एक करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले हॉकी एस्ट्रोटर्फ का निर्माण कार्य शुरू करवाया* हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने पंजाब भर के सड़क विकास कार्यों का लिया जायज़ा हम युवाओं के साथ, युवाओं के मुद्दे देश के मुद्दे- अरविंद केजरीवाल अमन अरोड़ा द्वारा लोगों का विश्वास बनाए रखने के लिए सुदृढ़ डेटा सुरक्षा प्रणाली सुनिश्चित करने पर जोर पीएम मोदी के आवास घेराव के विरोध में बीजेपी ने चंडीगढ़ में कांग्रेस भवन का किया घेराव विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने पांच गांवों को पानी की टंकी समर्पित की

 

महिला विश्व कप : ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को सात विकेट से दी मात

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Women s World Cup, Australia, Pakistan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

माउंट माउंगानुई (न्यूजीलैंड) , 08 Mar 2022

Last updated on: Mar 08, 2022, 00:00 IST

ऑस्ट्रेलिया की सलामी बल्लेबाज एलिसा हीली ने 72 रनों की तूफानी पारी खेली, जबकि अलाना किंग ने दो विकेट चटकाए, जिसमें छह बार की चैंपियन ने मंगलवार को यहां बे ओवल में आईसीसी महिला विश्व कप में पाकिस्तान महिला टीम को सात विकेट से हरा दिया। भारत से 107 रनों की हार के बाद यह पाकिस्तान की दूसरी अपमानजनक हार थी, जबकि मेग लैनिंग की अगुवाई वाली ऑस्ट्रेलिया ने पहले मैच में गत चैंपियन इंग्लैंड टीम को 12 रनों से हरा दिया था। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने पचास ओवर में छह विकेट खोकर 190 रन बनाए। पाक बल्लेबाज बस्माह मारूफ ने अर्धशतक लगाते हुए 78 रन की नाबाद पारी खेली और आलिया रियाज ने भी अर्धशतक लगाते हुए 53 रन की पारी खेली। वहीं, गेंदबाज अलाना किंग ने नौ ओवर में 24 रन देकर दो विकेट झटके।

191 रन लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की सलामी बल्लेबाज हीली ने शानदार शॉट खेलते हुए 69 गेंदों में सात चौके के साथ 64 रन की पारी खेलकर गेंदबाज सोहेल के ओवर में आउट हो गईं। वहीं, राचेल हेन्स ने भी 34 रन की पारी खेली और नाशरा संधु के ओवर में कैच थमा बैठीं। वहीं, तीसरी बल्लेबाज कप्तान लैंनिंग ने अपनी गति बनाए रखी और टीम का स्कोर बढ़ाने में मदद की, जिसमें उन्होंने 35 रन की पारी खेली और सोहेल के ओवर में क्लीन बोल्ड हो गईं। बल्लेबाज पेरी और मूनी ने अच्छी साझेदारी की और टीम को जीत की ओर ले गईं, जिसमें दोनों बल्लेबाजों ने नाबाद पारी खेलते हुए क्रमश: 26 और 23 रन बनाए। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों की शानदार पारी की बदौलत टीम ने 34.4 ओवर में तीन विकेट खोकर 193 रन बनाए और सात विकेट से जीत हासिल की।

संक्षिप्त स्कोर :

पाकिस्तान : 50 ओवर में 190/6 (बिस्माह मारूफ 78 नाबाद, आलिया रियाज 53; अलाना किंग 2/24)।

ऑस्ट्रेलिया : 34.4 ओवर में 193/3 (एलिसा हीली 72, राचेल हेन्स 34, मेग लैनिंग 35, ओमैमा सोहेल 2/39)।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Women s World Cup , Australia , Pakistan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD