Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए पशुपालकों के लिए अनेक योजनाएं आरम्भ : बिक्रम ठाकुर

Bikram Singh, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 28 Feb 2022

Last updated on: Feb 28, 2022, 00:00 IST

प्रदेश में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए सरकार ने पशुपालकों के लिए अनेक योजनाएं आरम्भ की हैं। प्रदेश में एक पशु अस्पताल, एक नया पशु पॉलीक्लीनिक तथा 10 नए पशु औषधालय खोले गए हैं। इसके अलावा 23 पशु औषधालयों को पशु अस्पताल, एक पशु औषधालय को जोनल पशु अस्पताल और एक पशु अस्पताल को उपमण्डलीय पशु अस्पताल में स्तनोन्नत किया गया है। यह जानकारी उद्योग व परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र के जसवां परागपुर में कटोह-टिक्कर में 21.50 लाख रुपए की लागत से निर्मित पशु औषधालय भवन का उद्घाटन करने के उपरांत जनसभा को सम्बोधित करते हुए दी।उन्होंने कहा कि पशुपालन तथा दुग्ध उत्पादन गतिविधियां कृषि से सम्बन्धित लोगों के जीवन का अभिन्न अंग हैं। हिमाचल प्रदेश में काफी संख्या में पशुपालक अपनी आजीविका के लिए पशुपालन गतिविधियों से जुड़े हुए हैं। 

पशुपालन प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में अपना अहम् योगदान दे रहा है, जिसके दृष्टिगत राज्य सरकार ने पशुपालकों के लिए अनेक योजनाएं आरम्भ की हैं और पशुओं के स्वास्थ्य की उचित देखभाल के लिए पशु स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया है।उद्योग मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने राज्य में बेसहारा पशुओं को आश्रय प्रदान करने व उनकी देखभाल के लिए हिमाचल प्रदेश गौ-सेवा आयोग की स्थापना की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 198 गौ-सदन संचालित किए जा रहे हैं। गौ-अभ्यारण्यों व गौ सदनों की स्थापना तथा सुदृढ़ीकरण के लिए लगभग 3.08 करोड़ आवंटित किए गए हैं।इसके अतिरिक्त उद्योग मंत्री ने 144.36 लाख रुपए से निर्मित होने वाले रक्कड़-शांतला से निहारी सम्पर्क मार्ग का भूमि पूजन भी किया।इस अवसर पर एसडीएम देहरा धनवीर ठाकुर, जिला परिषद सदस्य अशवनी ठाकुर, पंचायत समिति सदस्य सुदर्शन, ग्राम पंचायत प्रधान टिक्कर उर्मिला देवी, उप प्रधान कुंज लाल, भाजपा मण्डलाध्यक्ष विनोद शर्मा, जिला अध्यक्ष संजीव शर्मा सहित स्थानीय लोग मौजूद रहे।  

 

Tags: Bikram Singh , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD