Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

राज्यपाल ने पद्मश्री विद्यानंद सरैक को किया सम्मानित

Rajendra Vishwanath Arlekar, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Raj Bhawan, Vidyanand Saraik
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 25 Feb 2022

Last updated on: Feb 25, 2022, 00:00 IST

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज राजभवन में विद्यानंद सरैक को सम्मानित किया, जिन्हंे हाल ही में देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से अलंकृत किया गया है। राज्यपाल ने श्री सरैक को परिवार सहित राजभवन में दोपहर भोज के लिए आमंत्रित किया। राज्यपाल ने उन्हें ‘प्रशस्ति पत्र’, हिमाचली शॉल व टोपी तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने उनकी धर्मपत्नी गीता सरैक को भी सम्मानित किया।इस अवसर पर, राज्यपाल ने कहा कि यह हिमाचलवासियों के लिए गर्व की बात है कि विद्यानंद सरैक को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उन्होंने कहा कि श्री सरैक ने हिमाचली संस्कृति और सिरमौर की पारम्परिक सांस्कृतिक विरासत के संवर्द्धन के लिए सराहनीय कार्य किया है। उन्हें विश्वास जताया कि उनका यह अनथक प्रयास हिमाचली संस्कृति तथा लोक विद्याओं को नई ऊंचाइयों की ओर लेकर जाएगा। यह सम्मान अन्य कलाकारों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा तथा उनमें नई ऊर्जा एवं स्फूर्ति का संचार करेगा।राज्यपाल ने कहा कि विद्यानंद सरैक की कला की पूरे देश ने सराहना की है। 

उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि हिमाचल में देव परम्परा लोक संस्कृति से जुड़ी है। इस संगीत परम्परा को जीवित रखने के लिए अनुसंधान और शोध की आवश्यकता है। उनका प्रयास है कि हिमाचल में संगीत महाविद्यालय स्थापित किया जाए ताकि यह परम्परा आगे बढ़ सके। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति की अनेक विशेषताएं हैं, जिन्हें समझने और भावी पीढ़ी तक पहुंचाने की आवश्यकता है।इस अवसर पर, पदमश्री विद्यानंद सरैक ने राज्यपाल का आभार व्यक्त किया तथा कहा कि अपनी उच्च संस्कृति को आश्रय देने से समाज और देश आगे बढ़ेगा। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री यशवंत सिंह परमार की सादगी और संस्कृति के संरक्षण में योगदान की चर्चा की और कहा कि उनकी प्रेरणा से ही वह इस दिशा में आगे बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि पहली बार किसी राज्यपाल द्वारा राजभवन बुलाकर इस तरह सम्मानित करने से वह निश्ंिचत हैं कि उन्हें देखने वाला भी कोई है।श्री सरैक की पौत्री बंदना सरैक जो बड़ु साहिब से संगीत में पी.एच.डी. कर रही हैं, ने राज्यपाल के समक्ष लोक गीत की प्रस्तुति दी।इस अवसर पर, विद्यानंद सरैक के पुत्र ओम प्रकाश सरैक और रमेश सरैक भी उपस्थित थे।

 

Tags: Rajendra Vishwanath Arlekar , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Raj Bhawan , Vidyanand Saraik

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD