Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

भाजपा की सरकार बनने पर गांवों की बदली जाएगी नुहार : फतेहजंग सिंह बाजवा

गांव बहलूवाल में दर्जन परिवार फतेह बाजवा के नेतृत्व में भाजपा में शामिल

Fateh Jang Singh Bajwa, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Punjab, Batala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बटाला , 17 Feb 2022

Last updated on: Feb 17, 2022, 00:00 IST

हलका बटाला से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार फतेहजंग सिंह बाजवा की चुनाव मुहिम को आज उस समय पर भारी बल मिला जब गांव बहलूवाल में दर्जन के करीब परिवारों ने फतेहजंग सिंह बाजवा का नेतृत्व कबूलते हुए भाजपा में शामिल होने की घोषणा कर दी। इस अवसर पर भाजपा में शामिल होने वाले मक्खण सिंह, जगदेव सिंह, निर्मल सिंह, इंद्र मसीह, बंका मसीह आदि सहित अन्य परिवारों का फतेहजंग सिंह बाजवा की तरफ से स्वागत किया गया। इस अवसर पर बातचीत करते हुए फतेहजंग सिंह बाजवा ने कहा कि भाजपा की लोगपक्षिय नीतियों से प्रभावित होकर आज गांव बहलूवाल में दर्जन के करीब परिवार भाजपा में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जो पंजाब को फिर से विकास के मार्ग पर ला सकती है। उन्होंने कहा जिस तरह भाजपा को हलकावासियों की तरफ से प्यार और समर्थन मिल रहा है, उससे यह साफ हो चुका है कि इस बार हलकावासी भाजपा को बड़ी लीड से जिताएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तरफ से पंजाब और पंजाबवासियों की भलाई हेतु जो घोषणाएं की गई हैं, उनको सरकार बनने पर पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर हलके के गांवों का सर्वपक्षिय विकास करवा कर इनकी नुहार बदली जाएगी और गांवों के लोगों को भी शहरों की तरह सभी सुख सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। इस अवसर पर फतेहजंग सिंह बाजवा ने भाजपा को समर्थन देने वाले परिवारों का धन्यवाद किया। 

 

Tags: Fateh Jang Singh Bajwa , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Punjab , Batala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD