हलका बटाला से भाजपा के उम्मीदवार फतेहजंग सिंह बाजवा की बेटी सुखमनी बाजवा की तरफ से आज डोर -टू -डोर चुनाव प्रचार किया गया और लोगों को भाजपा की नीतियों और उपलब्धियों से अवगत करवाया गया। इस अवसर पर बातचीत करते हुए सुखमनी बाजवा ने कहा भाजपा ने हमेशा ही लोगों की सेवा और देश की तरक्की को पहल दी है। उन्होंने कहा कि विरोधी पार्टियों ने हमेशा पंजाब के लोगों के साथ झूठे वायदे करके उनको लूटा है और राज्य की तरक्की के लिए कोई भी प्रयास नहीं किया जिसके परिणाम स्वरूप आज पंजाब बाकी राज्यों से विकास पक्ष से काफी पिछड़ गया है।
उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर राज्य को दोबारा तरक्की और खुशहाली के मार्ग पर लाया जाएगा और लोगों को बेहतर शिक्षा और सेहत सुविधाएं मुहैया करवाने के साथ-साथ नौजवान को रोजगार भी मुहैया करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहरवासियों की तरफ से भाजपा को जो प्यार और समर्थन मिल रहा है, उससे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि शहरवासी फतेहजंग सिंह बाजवा को बड़ी लीड के साथ जिताएंगे। इस अवसर पर उनके साथ मलकियत सिंह चौड़े, संदीप कौर चौड़े, जरनैल सिंह चौड़े, बलविन्द्र सिंह उमरपुरा आदि उपस्थित थे।