Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा पाकिस्तान से उनका कोई झगड़ा नहीं

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मलेरकोटला , 16 Feb 2022

Last updated on: Feb 16, 2022, 00:00 IST

पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब लोक कांग्रेस के अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आज यहां कहा कि वह पाकिस्तान के लोगों के खिलाफ नहीं, बल्कि पाकिस्तान के शासकों और सेना के खिलाफ हैं, जो हमेशा भारत में अस्थिरता पैदा करने की कोशिश करता रहा है और सीमा पर भारतीय सैनिकों को मार रहे हैं। मलेरकोटला और अमरगढ़ से पार्टी प्रत्याशी श्रीमती फरजाना आलम और सरदार अली के समर्थन में आज यहां जनसभाओं को संबोधित करते हुए कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि ये चुनाव पंजाब का भविष्य तय करने वाले हैं, क्योंकि पंजाब कई चुनौतियों का सामना कर रहा है जो केवल केंद्र और पंजाब सरकार की डबल इंजन सरकार ही कर सकती है। पूर्व मुखय्मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि आजादी से पहले पटियाला की 40 फीसद आबादी मुस्लिम थी और उनमें से ज्यादातर पाकिस्तान चले गए थे और जब उन्होंने मुख्यमंत्री के रूप में अपने आखिरी कार्यकाल के दौरान पाकिस्तान का दौरा किया तो लोगों द्वारा उनका बहुत सम्मान किया गया था। उन्होंने कहा कि वह दोनों देशों के बीच अच्छे संबंधों का पुरजोर समर्थन करते हैं, लेकिन पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और पाकिस्तानी सेना भारत के प्रति नफरत फैला रहे हैं जो अस्वीकार्य है।

आम आदमी पार्टी द्वारा भगवंत मान को मुख्यमंत्री पद के लिए नामित किए जाने पर कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि वह एक अच्छे अभिनेता थे, जिन्होंने लोगों का मनोरंजन किया और टेलीविजन पर लोगों को हंसाया। लेकिन सरकार चलाना मनोरंजन से ज्यादा गंभीर है। उन्होंने चेतावनी दी कि पंजाब को एक गंभीर और समझदार नेतृत्व की जरूरत है जो न केवल राज्य की सुरक्षा का ख्याल रखे बल्कि पंजाब को विभिन्न समस्याओं से उबार सके।पूर्व मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी के मुख्यमंत्री पद के लिए एक "गरीब" उम्मीदवार को नामित करने के दावे का मजाक उड़ाया। उन्होंने कहा कि चन्नी के पास सैकड़ों करोड़ की संपत्ति है और वह चुनाव लड़ने वाले सबसे अमीर उम्मीदवारों में से एक हैं। उन्होंने कहा कि सिर्फ गरीब होने से कोई मुख्यमंत्री बनने के योग्य नहीं हो सकता।लोगों से पंजाब लोक कांग्रेस के उम्मीदवारों को बेहतर भविष्य के लिए चुनने का आग्रह करते हुए, उन्होंने याद दिलाया कि उन्होंने मलेरकोटला को जिला बनाने के साथ-साथ यहां एक मेडिकल कॉलेज बनाने की घोषणा की थी। उन्होंने प्रदेश में भाजपा-पीएलसी-शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) की सरकार बनने पर शहर में विश्वविद्यालय स्थापित करने का वादा किया। स्थानीय लोगों की मांगों के जवाब में, उन्होंने मलेरकोटला को नगर निगम बनाने का भी वादा किया ताकि सामान्य नागरिक सुविधाओं में सुधार किया जा सके।

 

Tags: Captain Amarinder Singh , Amarinder Singh , Punjab Lok Congress , Patiala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD