हलका बटाला से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार फतेहजंग सिंह बाजवा के बेटे कंवर प्रताप सिंह बाजवा द्वारा किए जा रहे डोर-टू-डोर चुनाव प्रचार ने विरोधी को चुनावी मुहिम में बहुत पीछे छोड़ दिया है। आज कंवर प्रताप सिंह बाजवा द्वारा गौंसपुरा बटाला में डोर-टू-डोर चुनाव प्रचार करके लोगों को भाजपा की नीतियों से अवगत करवाया गया। इस अवसर पर बातचीत करते हुए कंवर प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि विरोधी पार्टियों ने अपने कार्यकाल दौरान पंजाब और पंजाबियों के विरुद्ध निर्णय लेते हुए उन्हें जमकर लूटा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की एक मात्र ऐसी पार्टी है जो बिना किसी पक्षपात से हर गांव व शहर का विकास करवाती है लोगों को मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाती है। उन्होंने कहा कि हलका बटाला में जिस तरह लोगों तथा व्यापारियों द्वारा भाजपा को समर्थन मिल रहा है, उससे भाजपा की जीत लगभग तय हो चुकी है। उन्होंने कहा कि इस बार पंजाब के लोग भाजपा को भारी बहुमत से जिताएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर पंजाब में नया बदलाव आएगा और पंजाब को नशा मुक्त व माफिया मुक्त करके लोगों को बेहतर सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी।