हलका बटाला से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार फतेहजंग सिंह बाजवा की चुनाव मुहिम को शहरवासियों द्वारा भारी समर्थन मिल रहा है जिसके चलते फतेह बाजवा चुनावी दौड़ में काफी आगे निकल चुके हैं। आज जोगियां मोहल्ला वार्ड नं. 41 में पार्षद विनय महाजन द्वारा फतेह बाजवा के पक्ष में एक भव्य मीटिंग करवाई गई जिसमें फतेह बाजवा की पत्नी प्रीत बाजवा द्वारा लोगों को भाजपा की नीतियों से अवगत करवाया गया। इस अवसर पर बातचीत करते हुए प्रीत बाजवा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जिसे लोगों तथा देश के भविष्य की चिंता है। उन्होंने कहा कि जिस तरह केन्द्र सरकार द्वारा कृषि कानून रद्द करके देश की भलाई हेतु फैसले लिए गए हैं, उससे लोगों में भाजपा प्रति विश्वास और बढ़ है। उन्होंने कहा कि हलकावासियों द्वारा जो प्यार और समर्थन भाजपा को दिया जा रहा है, उससे यह साफ जाहिर होता है कि चुनाव में भाजपा भारी जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर हलकावासियों की मुश्किलों को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा।