Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स

 

एक्शन मोड में गृह मंत्री अनिल विज : कार्रवाई के लिए भेजी शिकायतों पर डीजीपी से एक्शन टेकन रिपोर्ट तलब

कैथल में रिटायर्ड सैनिक की शिकायत पर एसआईटी गठित करने, दहेज उत्पीड़न के मामले में यमुनानगर एसपी से स्पष्टीकरण मांगा, युवती के अपहरण व उसे मारने के केस में स्टेट क्राइम को जांच सौंपी

Anil Vij, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 12 Feb 2022

Last updated on: Feb 12, 2022, 00:00 IST

हरियाणा के गृह मंत्री श्री अनिल विज ने आज अम्बाला में लोगों की समस्याओं को सुना और इस दौरान वह पूरी तरह से एक्शन मोड में नजर आए। गृह मंत्री श्री विज ने बीते पंद्रह दिनों में कार्रवाई के लिए भेजी गई लोगों की शिकायतों पर ‘एक्शन टेकन रिपोर्ट’ प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) से तलब कर ली है। जनता की सुनवाई करते हुए गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि ‘वह जनता के लिए मंत्री नहीं, केवल वर्कर हैं’।श्री विज ने सैकड़ों लोगों की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। कैथल में रिटायर्ड सैनिक की शिकायत पर कैथल एसपी को एसआईटी गठित कर जांच के आदेश दिये तो यमुनानगर में दहेज के मामले में कार्रवाई नहीं होने पर एसपी यमुनानगर से स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए। वहीं, लड़की के अपहरण व उसे मारने के मामले की जांच गृह मंत्री ने स्टेट क्राइम को सौंपने एवं अन्य मामलों में भी संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए।  

गृह मंत्री की ओर से भेजी शिकायतों पर क्या हुई कार्रवाई, डीजीपी देंगे जवाब

जनता की सुनवाई के दौरान गृह मंत्री अनिल विज ने प्रदेश के डीजीपी से गत 15 दिनों में भेजी गई शिकायतों पर रिपोर्ट तलब कर ली है। श्री विज की ओर से भेजी गई शिकायतों पर क्या-क्या कार्रवाई हुई या क्या प्रगति है इसकी रिपोर्ट अब आगामी दिनों में डीजीपी को देनी होगी। गौरतलब है कि गृह मंत्री अनिल विज अपने आवास पर प्रतिदिन जनसमस्याओं को सुन रहे हैं।

मारपीट मामले में पूर्व सैनिक की शिकायत पर एसआईटी गठित

गृह मंत्री के समक्ष कैथल के गांव सिरसल निवासी पूर्व सैनिक परवारा राम ने शिकायत देते हुए कहा कि उसके द्वारा बीते वर्ष नवंबर माह में मारपीट व धमकी देने का मामला दर्ज कराया गया था, मगर जांच अधिकारी द्वारा दोषियों को गिरफ्तार नहीं किया गया और ठोस कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई। पूर्व सैनिक की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए गृह मंत्री ने कैथल एसपी को मामले में एसआईटी गठित कर जांच के आदेश दिए।यमुनागनर की रहने वाली महिला उर्मिला देवी ने अपनी शिकायत में कहा कि उसने दहेज उत्पीड़न व मारपीट का मामला दर्ज कराया था, मगर यमुनानगर पुलिस ने अब तक इस मामले में ठोस कार्रवाई नहीं की। इस मामले में गृह मंत्री श्री विज ने एसपी यमुनानगर से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए।वहीं, चरखी दादरी निवासी जय प्रकाश ने युवती के अपहरण व उसे जान से मारने के मामले में शिकायत गृह मंत्री के समक्ष की। उन्होंने कहा कि पूर्व में पुलिस ने मामले में सही तरीके से जांच नहीं की और उन्हें गृह मंत्री अनिल विज से ही न्याय की आस है, इस पर गृह मंत्री ने मामले में कार्रवाई के लिए स्टेट क्राइम को जांच सौंपने के निर्देश दिए।

कई अन्य मामलों में कार्रवाई के निर्देश दिये गृह मंत्री अनिल विज ने

समस्याएं सुनते हुए गृह मंत्री ने अलग-अलग विभागीय अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। कैथल से आई किरण देवी ने शिकायत में कहा कि पुलिस में तैनात उसके पति ने दूसरी शादी कर ली है। इस पर गृह मंत्री ने एसपी को कार्रवाई के निर्देश दिए। इसी प्रकार, बराड़ा निवासी अमित व संजय ने लोन के नाम पर 2.30 लाख रुपये की ठगी, कैथल निवासी कृष्ण लाल ने मकान पर कब्जा करने, कुरुक्षेत्र निवासी गुलजार ने सरिया दूसरी बार चोरी होने, सोनीपत निवासी महिला अनामिका ने पूर्व में दर्ज मामले में धारा 302 को जोड़ने, रेवाड़ी निवासी नीलम, सुखविंद्र, गीता व अन्य ने जमीन पर कब्जा करने की शिकायत गृह मंत्री से की। सभी शिकायतों को संबंधित जिलों के एसपी को कार्रवाई करने के निर्देश गृह मंत्री अनिल विज ने दिए।

इसी प्रकार, यमुनानगर निवासी रणबीर सिंह ने बेटी की हत्या मामले में केस की पुन: जांच को कहा जिस पर एसपी यमुनानगर को कार्रवाई के लिए कहा गया। यमुनानगर निवासी अंकुश ने अपनी जमीन की निशानदेही दोबारा से करने की गुहार लगाई जिस पर डीसी यमुनानगर को कार्रवाई के लिए कहा गया। इसके अलावा, ठरवा निवासी जसबीर सिंह ने पेंशन लगवाने, कैथल निवासी 6.90 लाख लोन में हेराफेरी करने, करनाल निवासी जितेंद्र ने अमेरिका भेजने के नाम पर ठगी करने, करनाल निवासी राम कुमार ने हैंडपंप लगाने, चंडीगढ़ निवासी नीलम गुलाटी ने विजीलेंस जांच पेंडिंग होने की शिकायत दी जिस पर संबंधित विभागीय अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश गृह मंत्री अनिल विज ने दिए। जन सुनवाई के दौरान कई अन्य मामले भी सामने आए जिन पर गृह मंत्री ने कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

यह लोग रहे मौजूद

इस दौरान भाजपा नेता विजेंद्र चौहान, संजीव सोनी, ललता प्रसाद, रणधीर सिंह पंजोखरा, बलविंद्र सिंह, रवि चौधरी, रमन अग्रवाल के अलावा अन्य मौजूद रहे।

 

Tags: Anil Vij , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD