आज हलका बटाला से भारतीय जनता पार्टी के उम्मदीवार फतेहजंग सिंह बाजवा की बेटी सुखमनी बाजवा द्वारा वार्ड नं. 40 में डोर-टू-डोर चुनाव प्रचार किया गया। इस अवसर पर बातचीत करते हुए सुखमनी बाजवा ने कहा कि भाजपा ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जो हर वर्ग के लोगों को साथ लेकर चलती है तथा उन्हें बनती सुविधाएं मुहैया करवाती है। उन्होंने कहा कि जिस तरह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तीन कृषि कानूनों को रद्द करके किसानों का दिल जीता है, उससे शहरों के साथ साथ गांवों में भी भाजपा को लोगों द्वारा भारी समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ही पंजाब का भविष्य बदली सकती है और पंजाब को दोबारा खुशहाल बना सकती है। उन्होंने कहा कि बटालावासियों द्वारा भाजपा को भारी समर्थन मिल रहा है और लोग इस बार भाजपा को वोट डालकर फतेहजंग सिंह बाजवा को बड़ी लीड से विजयी करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर हलका बटाला का सर्वपक्षिय विकास करवाया जाएगा और लोगों को बेहतर सुविधाएं मुहैया करवाकर उनके जीवन स्तर को ऊंचा उठाया जाएगा। इस अवसर पर उनके साथ सुरेश भाटिया, विकास शर्मा, राजीव कालिया, भवानी सानन, जीवन गुप्ता, सोनू भाटिया, मनीष अग्रवाल, सोनू महाजन, दीपक भाटिया, अभिनव मल्होत्रा, नरेन्द्र त्रिपाठी आदि उपस्थित थे।