Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

आम आदमी पार्टी को लगा जोर का झटका, आप के सीनियर नेता साथियों सहित भाजपा में शामिल

Fateh Jang Singh Bajwa, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Punjab, Batala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बटाला , 11 Feb 2022

Last updated on: Feb 11, 2022, 00:00 IST

आज बटाला में आम आदमी पार्टी को उस समय जोर का झटका लगा जब वार्ड नं. 6 से आम आदमी पार्टी से नगर निगम चुनाव लड़ चुके परगट सिंह गोल्डी अपने साथियों जिनमें मनोहर सिंह, मक्खन सिंह, विनोद कुमार , लक्की, कुलदीप सिंह आदि हलका बटाला से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार फतेहजंग सिंह बाजवा के नेतृत्व में भाजपा में शामिल हो गए। इस अवसर पर फतेहजंग सिंह बाजवा ने भाजपा में शामिल हुए परगट सिंह गोल्डी और उनके साथियों को सिरोपा पहनाकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर बातचीत करते हुए फतेहजंग सिंह बाजवा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर ही परगट सिंह गोल्डी भाजपा के साथ जुड़े हैं। 

उन्होंने कहा कि पार्टी में शामिल होने वाले हर नेता को बनता मान सम्मान दिया जाएगा। फतेहजंग सिंह बाजवा ने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जो हर वर्ग को बिना किसी पक्षपात से ऊचित सुविधाएं मुहैया करवाती है और लोगों की मुश्किलों को प्राथमिकता के आधार पर हल करती है। उन्होंने कहा कि जिस तरह पंजाब में भारतीय जनता पार्टी को लोगों द्वारा समर्थन मिल रहा है, उससेविरोधी पार्टियों की नींद उड़ गई है। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग इस बार भाजपा को वोट डालकर भारी बहुमत से जिताएंगे और भाजपा की सरकार बनने उपरांत पंजाब के हर शहर और गांव का सर्वपक्षिय विकास करवाया जाएगा। इस अवसर पर उनके साथ एड. रविन्द्र शर्मा, नरेश महाजन, हीरा वालिया, राघव महाजन, विनोद आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।   

 

Tags: Fateh Jang Singh Bajwa , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Punjab , Batala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD