Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार

 

भाजपा की सरकार बनने पर हलके के नौजवानों को रोजगार मुहैया करवाया जाएगा : कंवर प्रताप बाजवा

भाजपा उम्मीदवार फतेहजंग सिंह बाजवा के बेटे कंवर प्रताप बाजवा ने वार्ड नं. 6 में डोर-टू-डोर चुनाव प्रचार किया

Fateh Jang Singh Bajwa, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Punjab, Batala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बटाला , 11 Feb 2022

Last updated on: Feb 11, 2022, 00:00 IST

विधान सभा हलका बटाला से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार फतेहजंग सिंह बाजवा के पुत्र कंवर प्रताप सिंह बाजवा द्वारा आज वार्ड नं. 6 में डोर-टू-डोर चुनाव प्रचार किया गया। इस दौरान वार्ड निवासियों द्वारा फतेहजंग सिंह बाजवा को भारी बहुमत से जिताने का आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर बातचीत करते हुए कंवर प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि आज उनके द्वारा वार्ड नं. 6 में डोर-टू-डोर चुनाव प्रचार किया गया है। उन्होंने कहा कि शहरवासियों द्वारा जो प्यार और मान सम्मान भाजपा को मिल रहा है, उससे ऐसा प्रतीत होता है कि इस बार लोगों ने भाजपा को जीताने का मन बना लिया है। 

उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा हर वर्ग की भलाई हेतु कार्य करते हुए लोगों को बेहतर सुविधाएं मुहैया करवाई हैं। उन्होंने कहा कि किसी समय बटाला शहर की इंडस्ट्री पूरे विश्व में प्रसिद्ध थी परन्तु सरकारों की गलत नीतियों के चलते आज बटाला शहर की इंडस्ट्री खत्म होने के कागार पर है।  उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर शहर की इंडस्ट्री को दोबारा पैरों पर खड़ा किया जाएगा और हलके के नौजवानों को रोजगार मुहैया करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा बातें करने की उपेक्षा काम करने में अधिक विश्वास रखती है और आज तक जो भी वायदे भाजपा द्वारा किए गए हैं उन्हें पूरा किया गया है। उन्होंने कहा कि हलकावासी भाजपा को वोट डालकर भारी बहुमत से जिताएंगे। 

 

Tags: Fateh Jang Singh Bajwa , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Punjab , Batala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD