Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

सुनीता केजरीवाल और हर्षिता केजरीवाल ने भगवंत मान के लिए धूरी में मांगे वोट

पंजाब की खुशहाली लिए मेरे देवर भगवंत मान को जिताए: सुनीता केजरीवाल

Sunita Kejriwal, Harshita Kejriwal, Manpreet Kaur, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Harpal Kaur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धुरी (संगरूर) , 11 Feb 2022

Last updated on: Feb 11, 2022, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी बीबा सुनीता केजरीवाल ने 'आप' पंजाब के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार और सांसद भगवंत मान की जीत के लिए धुरी विधानसभा क्षेत्र में प्रचार किया।  धूरी शहर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सुनीता केजरीवाल ने लोगों से अपील की कि वे (जनता) 20 फरवरी को 'झाड़ू' का बटन दबाकर पंजाब की खुशहाली और अपने आप की तरक्की के लिए भगवंत मान को जिताए। इस चुनावी रैली को केजरीवाल की बेटी हर्षिता केजरीवाल, भगवंत मान की माता हरपाल कौर और बहन मनप्रीत कौर ने भी संबोधित किया।शुक्रवार को धुरी में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सुनीता केजरीवाल ने कहा, "आम आदमी पार्टी का एकमात्र सपना है कि हर घर में तरक्की हो।  बिजली, पानी, शिक्षा और इलाज अच्छा व मुफ्त मिले। जब सरकार आम आदमी को ऐसी सुविधाएं देती है तो लोगों के पैसे की बचत होती है.'' 

सुनीता ने कहा कि केजरीवाल शिक्षा, इलाज और अन्य सुविधाओं देने का केवल वादा नहीं करते बल्कि गारंटी देते हैं। इसी तरह की गारंटी केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में लागू की है और पंजाब में भी लागू की जाएगी।सुनीता केजरीवाल ने आगे कहा कि पंजाब में केजरीवाल ने महिलाओं को 1000 रुपये प्रति माह की गारंटी दी है और आम आदमी पार्टी की सरकार बनने से राज्य की हर महिला को यह पैसा मिलेगा।  इस पैसे को महिलाओं द्वारा अपनी इच्छानुसार खर्च किया जा सकता है, छात्राएं अपनी शिक्षा का खर्चा पूरा कर सकती है और माताएं अपनी बेटियों को आशीर्वाद के रूप में भी दे सकती हैं।भगवंत मान की तारीफ करते हुए सुनीता केजरीवाल ने कहा, 'भगवंत इकलौते सांसद हैं जो लंबे समय से पंजाब के किसानों के मुद्दे को संसद में उठाते रहे हैं। उनको पंजाब के साथ जनून है, प्यार है कि कैसे पंजाब को तरक्की की ओर ले कर जाना है। इसलिए वह भगवंत मान के लिए वोट मांगने आई हैं।"

इस मौके पर बोलते हुए अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी बच्चों के बारे में सोचती है कि कैसे हर बच्चे को पढ़ने और आगे बढ़ने का मौका दिया जाए।  आज पंजाब के बच्चों को अच्छे स्कूल, कॉलेज और अच्छे अस्पताल की जरूरत है।  हर्षिता ने कहा कि वह चाहती हैं कि पंजाब की हर बेटी पढ़े-लिखे, आगे बढ़े और देश का नाम रोशन करे।इससे पहले अपने संबोधन में भगवंत मान की बहन मनप्रीत कौर ने कहा, 'राज्य की आम महिलाओं को पारंपरिक पार्टियों अकाली दल बादल और कांग्रेस ने हमेशा राजनीतिक जिम्मेदारी से दूर रखा है।  जब महिलाएं घर चलाने में शामिल हो सकती हैं, तो वे सरकार चलाने में क्यों शामिल नहीं हो सकतीं?'' मनप्रीत ने कहा के अकाली दल बदल और कांग्रेस की  सरकारों के कारण पंजाब के स्कुल और हस्पताल बर्बाद हो गए और नौकरी न मिलने के कारण माताएं अपने बच्चों को विदेशों में  भेजने को मजबूर हो रही है। लेकिन अब लोगों को 'केजरीवाल और भगवंत मान' की जोड़ी में उम्मीद की किरण नजर आ रही है। इसलिए 70 साल की राजनीतिक गंदगी को सभी लोगों ने मिलकर 'झाड़ू' से साफ करना है।

 

Tags: Sunita Kejriwal , Harshita Kejriwal , Manpreet Kaur , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Harpal Kaur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD