Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

चन्नी के भतीजे की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस के चन्नी को मुख्यमंत्री एलाने जाने पर हैरान : कैप्टन अमरिंदर सिंह

Captain Amarinder Singh, Amarinder Singh, Punjab Lok Congress, Patiala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सनौर-बनूड़ , 10 Feb 2022

Last updated on: Feb 10, 2022, 00:00 IST

पंजाब लोक कांग्रेस के प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने वीरवार को चरणजीत सिंह चन्नी के भतीजे से माफिया की कमाई पकड़े जाने के बावजूद चन्नी को मुख्यमंत्री पद के लिए उम्मीदवार बनाए जाने पर कांग्रेस पर एक और तीखा हमला करते हुए एलान किया कि वह तब तक राजनीति से सेवामुक्त नहीं होंगे तब तक वह इस प्रकार के भ्रष्ट लोगों से छुटकारा नहीं दिला देते। कांग्रेस की ओर से रेत माइनिंग माफिया में शामिल सभी विधायकों को आगामी विधान सभा चुनाव में उतारे जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री ने अपनी पूर्व पार्टी पर हैरानी प्रकट की ओर इस में फैला स्पष्ट भ्रष्टाचार करार दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी से गठजोड़ पंजाब की शांति और सुरक्षा के हित को ध्यान में रखते हुए किया है। कैप्टन अमरिदंर सिंह ने सीमा पार के खतरे और हाल ही में बेअदबी की घटनाओं पर चिंता जाहर की। श्री दरबार साहिब और पटियाला के श्री काली माता मंदिर में हाल में हुई बेअदबी की घटनाओँ की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि वह पंजाब के सदभावना वाले सामाजिक ताने-बाने को लीर-लीर नहीं होने देंगे। सनौर और बनूड़ से पीएलसी और भाजपा उम्मीदवारों को समर्थन में मीटिंगे करते हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बताया कि इनफोसमेंट डायरेक्टोकरेट की ओर से गिरफ्तार किए गए चन्नी के भतीजे ने कथित तौर पर स्वीकार किया था कि उसने जब्त किए गए दस करोड़ रुपये रेत की नाजाय माइनिंग से और अधिकारियों के तबादलों से कमाए थे। उन्होंने चन्नी पर निशाना लगाते हुए कहा कि इसके बावजूद भी चन्नी एक गरीब आम आदमी होने का दावा कैसे कर सकता है।

पीएलसी प्रमुख ने जोर देते हुए कहा कि वह पंजाब और राष्ट्र हित में लड़ने के लिए योजनावद्ध है। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती राज्य के लिए सुरक्षा की खास जरूरत होती है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी का भाजपा के साथ गठजोड़ भारत की सुरक्षा को यकीनी बनाने के लिए सामूहित जिम्मेदारी लेगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि हमें सरहद पार के दुशमनों से अपने आपको अपने स्तर पर बचाना है और नवजोत सिद्धू जैसे लोगों को जिनकी पाक सेना प्रमुखों के साथ सांझ है। कैप्टन अमरिदंर सिंह ने कहा कि अपनी आर्थिक संपूर्णता के लिए केंद्र सरकार के साथ की कड़ी जरूरत है और जिसे केवल पीएलसी, भाजपा और शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) ही दे सकता है। उन्होंने कहा कि पंजाब के पा इस समय विकास के लिए कोई पैसा नहीं है और कांग्रेस, आप और अकाली दल जैसी पार्टियां जो केंद्र के साथ तालमेल करने को बिलकुल भी तैयार नहीं हैं। झूठे वादों के दम पर पंजाब को कभी भी तरक्की की ओर नहीं ले जाया जा सकेगा। न्यू महिंदरा कालोनी में सनौर से उम्मीदवार विक्रमजीत सिंह चहल के पक्ष में चुनाव प्रचार कर रहे कैप्टन अमरिदंर सिंह ने इलाके के लिए अपने पुराने संबंधों को याद करते हुए कहा कि वह 1980 में पहली बार डकाला से अपना पहला चुनाव लड़े थे। इससे पूर्व उनके पिता भी इस संसदी हलके से चुनाव लड़े थे। चहल ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि चुने जाने पर वह इलाके का सर्वपक्षीय विकास करेंगे। उहोंने कहा कि उकी ओर से लंबे समय से किए जा रहे समाजसेवी कामों को जारी रखेंगे। महिलाओँ के लिए सिलाई सेंटर खोलने के अलावा शिक्षा क्षेत्र में जरूरतमंदों की सहायता देते रहेंगे। लोगों को बेहतर सेहत प्रबंध और आधारभूत सुविधाएं मुहैया करवाने का वायदा किया। पीएलसी प्रमुख ने बाद में बनीड़ में राजपुरा से भाजपा के उम्मीदवार जगदीश कुमार जग्गा के लिए इलाका वासियों से वोट मांगे। उन्होंने कहा कि मौजूदा चन्नी सरकार अपने (कैप्टन के) कार्यकाल दौरान शुरू किए गए प्रोजेक्टों की आड़ में अपनी झूठी छवि जमा रहे हैं।

 

Tags: Captain Amarinder Singh , Amarinder Singh , Punjab Lok Congress , Patiala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD