Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

केजरीवाल पिछले पांच सालों में कभी पंजाब नही आए, उन्हे एक और मौका मांगने का कोई अधिकार नही : सुखबीर सिंह बादल

कहा कि केजरीवाल ने पंजाबियों को वैसे ही धोखा दिया,जैसे कैप्टन अमरिंदर सिंह ने किया था

Sukhbir Singh Badal, Shiromani Akali Dal, SAD, Akali Dal, Sujanpur, Pathankot
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सुजानपुर (पठानकोट) , 09 Feb 2022

Last updated on: Feb 09, 2022, 00:00 IST

शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल ने आज कहा है कि आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पिछले पांच साल से पंजाब नही आए हैं और उन्हे पंजाबियों से एक और मौका मांगने का कोई अधिकार नही है।अकाली दल अध्यक्ष सुजानपुर पार्टी प्रत्याशी राज कुमार गुप्ता के पक्ष में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। लोगों से आम आदमी पार्टी के चालबाज गेम प्लॉन को समझने का आग्रह करते हुए सरदार सुखबीर सिंह बादल ने कहा, ‘‘ आप पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा ली गई झूठी कसमों पर भरोसा करके पहले भी भुगत चुके हैं। अब बाहरी लोगों की एक पार्टी आपको एक मौका देने के लिए कहकर आपको लुभाने की कोशिश कर रही है। मैं आपसे पूछता हूं कि पंजाबियों को इस पार्टी पर भरोसा क्यों करना चाहिए। इसके संयोजक अरविंद केजरीवाल पांच साल पहले पंजाब आए और उनकी पार्टी  राज्य 20 सीटें जीतकर प्रमुख विपक्षी दल के रूप मे उभरा था। जबकि लोगों की आवाज उठाने के बजाय , उसके 20 में से 11 विधायक कांग्रेस में चले गए।सरदार बादल ने कहा कि केजरीवाल ने कैप्टन अमरिंदर सिंह की तरह पंजाबियों को धोखा दिया है। ‘‘ आप संयोजक चुनाव प्रक्रिया शुरू होने से पहले साल में एक बार से अधिक पंजाब नही आए। उन्होने दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में पंजाब को कोई दवा भेजने की परवाह तक नही की। 

उन्होने कोविड महामारी के दौरान राज्य का दौरा नही किया। यदि आप उन्हे मौका देते हैं और आप पार्टी को मौका देते हैं तो  आप कैसे भरोसा कर सकते हैं कि वे आपके साथ एकजुट होकर खड़ें होंगें?पंजाबियों से बाहरी लोगों को खारिज करने का आग्रह करते हुए कहा कि शिअद-बसपा गठबंधन अकेले लोगों की क्षेत्रीय आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व करता है। उन्होने कहा कि पूरे देश और यहां तक कि दुनिया भर के पंजाबियों ने अपनी शिकायतों को हल करने के लिए हमेशा अकाली दल की ओर देखा है।‘‘ हमने दुनिया भर में पंजाबियों द्वारा सामना की जा रही समस्याओं का सफलतापूर्वक समाधान किया है’’।सरदार बादल ने कहा कि अकाली दल की अगुवाई वाली पूर्ववर्ती सरकारों का भी समय की कसौटी पर खरा उतरने का ट्रैक रिकॉर्ड रहा है। उन्होने कहा,‘‘ हमने पंजाब को सरप्लस बिजली वाला राज्य बना दिया। हमने पंजाब में विश्वस्तरीय सड़क और हवाई संपर्क स्थापित किया। हमने किसानों को मुफ्त बिजली देने जैसी अनूठी पहल की, जो देश में कही और किसानों को नही दी जा रही है। हम बुढ़ापा पेंशन,आटा दाल और शगुन जैसी सामाजिक भलाई योजनाएं लाए, जिन्होने समाज के कमजोर वर्गों को अपने पैरों पर खड़े होने में मदद की है’’।

पंजाब के लिए शिअद-बसपा एजेंडे का जिक्र करते हुए सरदार बादल ने कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा काटे गए सभी नीले कार्ड शिअद-बसपा सरकार आने के एक महीने के भीतर बहाल किए जाएंगें। उन्होने यह भी घोषणा की कि  गरीबी रेखा से नीचे के परिवारों की महिला मुख्यिा को 2000 रूपये प्रतिमाह देने के  लिए प्रतिबद्ध है। सभी उपभोक्ताओं को 400 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी, सभी को दस लाख रूपये का चिकित्सा बीमा कवर दिया जाएगा और उन्होने कहा कि गठबंधन सरकार सरकारी  स्कूलों के छात्रों को तकनीकी संस्थानों में 33 फीसदी आरक्षण देने के अलावा उच्च अध्ययन के लिए 10 लाख रूपये तक के कर्ज के भी पात्र होंगें। उन्होने यह भी घोषणा की कि जिन लोगों के पास रहने के  लिए घर नही है, उन सभी लोगों को पांच मरला प्लॉट दिए जाएंगें ।‘‘जिन लोगों के पास घर नही है उन्हे पांच मरले के  प्लॉट उपलब्ध कराएंगें, और राज्य के हर जिले में 500 बेड का मेडिकल कॉलेज स्थापित किया जाएगा।उन्होने यह भी घोषणा की कि थीन डैम के पास 15 हजार करोड़ रूाये की टूरिस्ट प्रोजेक्ट शुरू किया जाएगा, जिसमें इसे पर्यटन केंद बनाने के लिए वाटर स्पोर्टस सुविधाएं और एक मनोरंजन पार्क शामिल होगा।

 

Tags: Sukhbir Singh Badal , Shiromani Akali Dal , SAD , Akali Dal , Sujanpur , Pathankot

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD