Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

37 कांग्रेसी परिवार कंवर प्रताप सिंह बाजवा के नेतृत्व में भाजपा में शामिल

भाजपा की सरकार बनने पर हर वर्ग को दिया जाएगा बनता मान सम्मान : कंवर प्रताप बाजवा

Fateh Jang Singh Bajwa, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Punjab, Batala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बटाला , 09 Feb 2022

Last updated on: Feb 09, 2022, 00:00 IST

विधान सभा हलका बटाला से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार फतेहजंग सिंह बाजवा की चुनाव मुहिम को लोगों द्वारा भारी समर्थन मिल रहा है और लोग भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं। आज भाजपा को उस समय भारी बल मिला जब बटाला के महबुदाबाद में ईसाई भाईचारे के कुल 37 परिवार कांग्रेस पार्टी को हमेशा के लिए अलविदा कहते हुए भाजपा उम्मीदवार फतेहजंग सिंह बाजवा के पुत्र कंवर प्रताप सिंह बाजवा के नेतृत्व में भाजपा में शामिल हुए। भाजपा में शामिल हुए परिवारों का कंवर प्रताप सिंह बाजवा की तरफ से स्वागत किया गया। इस अवसर पर बातचीत करते हुए कंवर प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि भाजपा की लोकपक्षिय नीतियों से प्रभावित हो कर आज महबुदाबाद बटाला के 37 कांग्रेसी परिवार भापजा में शामिल हुए हैं। 

उन्होंने कहा कि भाजपा में शामिल होने वाले हर व्यक्ति को पार्टी में बनता मान सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जो हर वर्ग के लोगों को साथ ले कर चलती है और बिना किसी भेदभाव से लोगों की मुश्किलों को प्राथमिकता के आधार पर हल करवाती है। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही उनकी तरफ से उमरपुरा बटाला में भी डोर-टू-डोर चुनाव प्रचार किया गया है जहां लोगों की तरफ से भाजपा को भारी समर्थन दिया गया है और फतेहजंग सिंह बाजवा को बड़ी लीड से जिताने का आश्वासन दिलाया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर हर वर्ग को बनता मान सम्मान दिया जाएगा और राज्य का सर्वपक्षिय विकास करवा कर राज्य को दोबारा खुशहाली और तरक्की के मार्ग पर लाया जाएगा।  

 

Tags: Fateh Jang Singh Bajwa , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Punjab , Batala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD