Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल

 

क्या नवजोत सिद्धू अब माफिया के साथ खड़े होंगे? : हरपाल सिंह चीमा

सिद्धू कभी भी जनता के साथ नहीं खड़े हुए, हमेशा सत्ता के साथ रहे : हरपाल चीमा

Harpal Singh Cheema, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 07 Feb 2022

Last updated on: Feb 07, 2022, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू से सवाल करते हुए कहा कि क्या सिद्धू अब माफिया के साथ खड़े होंगे और  उनके लिए प्रचार करेंगे? क्या वह पंजाब के लोगों से माफिया को वोट देने के लिए कहेंगे? सिद्धू इसपर अपना रुख स्पष्ट करें। चीमा ने कहा कि पजाब का हर व्यक्ति जानता है कि सिद्धू किसी के दोस्त नहीं हैं। वे हमेशा से सत्ता के पक्षधर रहे हैं और हर दल की सत्ता में किसी न किसी रुप में शामिल रहे। सिद्धू कभी भी पंजाब के लोगों के साथ नहीं खड़े हुए।सोमवार को यहां पार्टी मुख्यालय से जारी एक बयान में हरपाल चीमा ने कहा, "2004 से 2016 तक नवजोत सिद्धू भारतीय जनता पार्टी के नेता थे और पंजाब में उस समय शिअद-भाजपा गठबंधन की सरकार थी। उसके बाद 2017 से वह कांग्रेस के विधायक हैं और कैप्टन करकार में मंत्री बने। आज पंजाब की जनता के मन में नवजोत सिद्धू से बस एक ही सवाल है कि 15 साल सत्ता में रहते हुए उन्होंने पंजाब, पंजाब की जनता और अपने निर्वाचन क्षेत्र अमृतसर के लोगों के लिए क्या किया।

चीमा ने कहा कि पंजाब के लोग नवजोत सिंह सिद्धू के गैर जिम्मेवार स्वभाव से अच्छी तरह वाकिफ हैं। हम सभी जानते हैं कि वह सिर्फ बातें ही करते है। अपनी कही बातों पर कोई अमल नहीं करते। पिछले 15 साल से सत्ताधारी सरकार का हिस्सा होने के बावजूद भी उन्होंने सिर्फ बातें ही की हैं। चीमा ने सिद्धू को चुनौती देते हुए कहा कि समय-समय पर उन्होंने माफिया विरोधी, भ्रष्टाचार विरोधी और पंजाब समर्थक होने का दावा किया है। अगर वह सच में पंजाब में माफिया और भ्रष्टाचार विरोधी हैं तो माफिया को संरक्षण देने वाले और चलाने वाले कांग्रेसी मंत्रियों के नाम सार्वजनिक करें। उन्होंने कहा कि लोग नवजोत सिंह सिद्धू पर इसलिए भरोसा नहीं करते हैं क्योंकि एक दिन वह कहते हैं कि पंजाब के लोगों के लिए लड़ेंगे और माफिया को पंजाब पर शासन नहीं करने देंगे। अगले दिन वह भ्रष्टाचार-माफिया के आरोपों से घिरे कांग्रेसियों के साथ मंच साझा कर रहे होते हैं और उसी माफिया के लिए प्रशंसा के गीत गा रहे होते हैं। चीमा ने दावा किया कि पंजाब के लोग नवजोत सिद्धू के सभी नाटकों को देख चुके हैं। लोग अब सिद्धू और कांग्रेस के लिए अपना कीमती वोट बर्बाद नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी पंजाब में भ्रष्टाचार और माफिया मुक्त सरकार बनाएगी और लोगों को परेशानियों से मुक्ति दिलाएगी। इस बार पंजाब की जनता भारी बहुमत से 'आप' की सरकार बनाएगी।

 

Tags: Harpal Singh Cheema , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD