Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन

 

शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने 154 महिला मंडलों को वितरित किए 17 लाख 40 हजार के चैक

Govind Singh Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Kullu
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुल्लू , 07 Feb 2022

Last updated on: Feb 07, 2022, 00:00 IST

पांच दिवसीय राष्ट्रीय शरदोत्सव मनाली-2022 के दौरान झांकी प्रतियोगिताओं, कुल्लवी नाटी, फैशन शो, रस्साकशी तथा उत्सव के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली सरकारी तथा गैर सरकारी संस्थाओं के अधिकरियों तथा कर्मचारियों को सम्मानित करने के लिए माउंनटेयरिंग संस्थान मनाली (अलेऊ) के सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिक्षा, भाषा, कला एवं संस्कृति मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।इस अवसर पर उन्होंने नग्गर विकास खंड के 154 महिला मंडलों को 15 लाख 40 हजार रूपए की राशि के चैक प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसमें प्रत्येक महिला मंडल को 10-10 हजार रूपए की राशि के चैक शामिल हैं। इन महिला मंडलों ने विंटर कॉर्नीवल के दौरान 2 जनवरी, 2022 को मनाली मॉल रोड़ पर निकाली गई भव्य झांकी प्रतियोगिता में भाग लिया था।इसी प्रकार कुल्लवी नाटी प्रतियोगिता में लैफट तथा राईट बैंक के 118 महिला मंडलों को विंटर कार्नीवल के दौरान मॉल रोड़ पर शानदार नाटी के लिए 2 लाख रूपए की राशि का चैक प्रदान किया गया। यह राशि इन सभी महिला मंडलों में समान रूप से वितरित की जाएगी। 3 जनवरी, 2022 को राईट बैंक के 59 महिला मंडलों तथा इसी प्रकार 6 जनवरी को लैफट बैंक के 59 महिला मंडलों ने मॉल रोड़ पर नाटी प्रतियोगिता में भाग लिया था।

झांकी प्रतियोगिता में मां दुर्गा महिला मंडल मनाली ने पहला स्थान, दाणीदार महिला मंडल गोशाल ने दूसरा तथा मथियाणां महिला मंडल को तीसरा स्थान प्राप्त करने के लिए क्रमशः 30 हजार, 20 हजार तथा 10 हजार रूपए के चैक प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसी प्रकार फैशन शो प्रतियोगिता में जमदग्नि महिला मंडल प्रीणी को पहले स्थान के लिए 10 हजार रूपए, महिला मंडल मथियाणा को दूसरे स्थान के लिए 6 हजार तथा, महिला मंडल बशिष्ठ को तीसरे स्थान के लिए 4 हजार रूपए के चैक प्रदान कर सम्मानित किया गया। रस्साकशी में  मोनिका महिला मंडल हिंबरी, विपाशा महिला मंडल रायसन को क्रमशः पहला तथा दूसरा स्थान प्राप्त करने के लिए 15 हजार तथा 10 हजार रूपए की राशि के चैक प्रदान किए गए। कुल्लवी नाटी में प्रथम पुरस्कार राईट बैंक तथा दूसरा पुरस्कार लैफट बैंक ने प्राप्त किया। कुल्लवी नाटी में (वैस्ट डांस) में महिला मंडल छयाल ने पहला, शिव शक्ति महिला मंडल सियाल ने दूसरा तथा गायत्री महिला मंडल जगतसुख ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त नगर परिषद मनाली, मनाली प्रशासन, मनाली होटलियर्स संघ के अध्यक्ष व पदाधिकरियों सहित अन्य संस्थाओं को विंटर कार्नीवल के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने तथा योगदान देने के लिए सम्मानित किया गया।इससे पहले शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने माउंनटेयरिंग संस्थान में ही 28 लाख रूपए की अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस लाईफ सेविंग सपोर्टस ऐबुलैंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ऐबुलैंस मनाली अस्पताल के लिए प्रदान की गई। इस ऐबुलेंस में वेंटीलेटर, ईसीजी तथा ऑक्सीजन की सुविधाएं उपलब्ध हैं। 

इससे मनाली सिविल अस्पताल में विशेषकर दुर्घटना वाले तथा गंभीर बीमारियों से ग्रस्त मरीजों को पीजीआई तथा शिमला ले जाने में बेहतर सुविधा मिलेगी। उन्होंने इस दौरान 100 बिस्तरो के सिविल अस्पताल मनाली में स्थापित किए जाने वाले 500 लीटर प्रति मिनट क्षमता के ऑक्सीजन संयत्र का निरीक्षण भी किया। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही इस ऑक्सीजन संयत्र को सिविल अस्पताल मनाली में स्थापित किया जाएगा जिससे  मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेगी। उन्होंने कहा कि सिविल अस्पताल मनाली में शीघ्र ही 6-7 और विशेषज्ञ िचकित्सकों की सेवाएं लोगों को प्राप्त होंगी। अस्पताल के साथ लगती ग्राउंड की लगभग 7 बीघा जमीन को स्वास्थ्य विभाग के नाम कर दिया गया है।उन्होंने कहा कि कोरोना के चलते मनाली विंटर उत्सव दो वर्ष के बाद हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। इसमें महिला मंडलों ने लोक संस्कृति का बेहतरीन प्रदर्शन किया। मनाली प्रशासन सहित अनेकों संस्थाओं व लोगों ने विंटर कॉर्नीवल के सफल आयोजन के लिए अपना योगदान दिया। उन्होंने इसके लिए सभी का आभार व्यक्त किया तथा कहा कि आने वाले साल में सभी लोगों व संस्थाओं के सहयोग से इस उत्सव को और भी बेहतरीन तरीके से आयोजित किया जाएगा।इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष धनेश्वरी ठाकुर, एसडीएम मनाली सुरेन्द्र ठाकुर, माउंनटेयरिंग संस्थान के निदेशक अविनाश नेगी, संयुक्त निदेशक रमन घरसंगी, नगर परिषद मनाली के अध्यक्ष चमन कपूर, उपाध्यक्ष मनोज लारजे, मनाली होटलियर्स एसोसियेशन के अध्यक्ष मुकेश ठाकुर, उपाध्यक्ष गजेन्द्र ठाकुर, नगर पार्षदगण, विभिन्न पंचायती राज संस्थाओं तथा महिला मंडलों के प्रतिनिधि , सदस्यगण तथा अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

           

 

Tags: Govind Singh Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Kullu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD