Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल कौन से दबे राज छिपा रहे हैं शिक्षा मंत्री, आखिर किस दबाव में उन्हें नहीं हटा पा रही सरकार: अखिलेश यादव विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले वर्तमान दौर में किसी भी चुनौती से अकेले नहीं निपट सकते, भारत-आसियान को मिलकर आगे बढ़ना होगा: एस जयशंकर 23 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रसारण दिवस? जानिए इतिहास गंगा मां की बेटियां: इंदिरा कृष्णन ने बताया दुर्गावती का सफर 'मिर्जापुर: द फिल्म' को लेकर श्वेता त्रिपाठी बोलीं- 'गोलू गुप्ता का सफर मेरे करियर का सबसे खास अनुभव' बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर विशेष, जिन्होंने जन-जन तक पहुंचाई थी आजादी की चिंगारी जब पिता के निधन के बाद टूट गए थे एल. सुब्रमण्यम, एक साल तक नहीं छुआ वायलिन यादों में आजाद : चंद्रशेखर आजाद ऐसे बने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अजेय योद्धा पिछले तीन साल बेहद चुनौतीपूर्ण रहे, अब शांति वापस आ रही है : युम्नाम खेमचंद सिंह नीट विवाद पर कांग्रेस ने भाजपा दफ्तर का किया घेराव यादों में महमूद : जब मीना कुमारी के घर टेबल टेनिस सिखाने जाते थे कमीडियन, देखते ही उनकी बहन पर हार बैठे थे दिल मनीला में न्यूजीलैंड के विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स से म‍िले जयशंकर फिल्म प्रशिक्षण के लिए झारखंड सरकार ने एसआरएफटीआई से किया एमओयू सीएम चंद्रबाबू नायडू ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भोगापुरम एयरपोर्ट के उद्घाटन के लिए दिया न्योता ओडिशा के मुख्यमंत्री ने 'बहुदा यात्रा' की तैयारियों की समीक्षा की, भीड़ प्रबंधन पर दिया जोर हिमेश रेशमिया : 500 गानों का खजाना लेकर पहुंचे बॉलीवुड, इसी प्लानिंग ने बनाया म्यूजिक का सुपरस्टार सोनम वांगचुक ने कर दी घोषणा, वीडियो संदेश में कहा- 'आज अनशन तोड़ दूंगा, बस मेरी मांग मान ली जाए' मुख्यमंत्री रसोई योजना के तहत विधायक कुलवंत सिंह ने मटौर में 900 महिलाओं को वितरित की रसोई किटें पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने विधान सभा में 40 से अधिक फलदार पौधे लगाए

 

योगा वर्ल्ड रिकार्ड बनाने वाले राहुल को किया सम्मानित

Bikram Singh, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 02 Feb 2022

Last updated on: Feb 02, 2022, 00:00 IST

उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर ने बुधवार को धर्मशाला के होटल धौलाधार में योगा में वर्ल्ड रिकार्ड बना चुके नगरोटा के कलेड़ गांव के राहुल को सम्मानित किया। इस अवसर पर उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर ने वर्तमान सरकार ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के अवसर दे रही है।उन्होंने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिताओं के साथ साथ योग को बढ़ावा देने के लिए कारगर कदम उठाए जा रहे हैं ताकि बच्चे योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन जी सकें। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर खेल मैदान निर्मित किए जा रहे हैं ताकि युवा खेलों में बढ़चढ़ कर भाग ले सकें और नशे से भी दूर रहे सकें। 

उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर ने कहा कि प्रतिभाओं को बेहतर प्रशिक्षण की सुविधाएं भी दी जा रही हैं ताकि यह प्रतिभाएं देश भर में हिमाचल का नाम रोशन कर सकें। उल्लेखनीय है कि राहुल कुमार उष्टासन योग में 44 मिनट का वर्ल्ड रिकार्ड बना चुका है विभिन्न प्रतियोगिताओं में देशभर में खिताब जीते हैं इनका नाम योगा वर्ल्ड बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड में भी शामिल है। एशिया एक्सीलेंस आवार्ड के साथ साथ शाने-ए-इंडिया आवार्ड-2022 से भी नवाजा गया है इसके साथ नृत्य कला में भी राहुल ने कई पुरस्कार जीते हैं। इस अवसर पर नगरोटा के विधायक अरूण कुमार सहित पंचायत प्रधान कलेड़ बबिता देवी भी उपस्थित थीं।

 

Tags: Bikram Singh , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD