Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स

 

आबकारी विभाग द्वारा पटियाला की अनधिकृत जगह पर छिपाई गई शराब की 2718 पेटियों की बड़ी खेप का पर्दाफाश

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Patiala  Police, Patiala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटियाला , 22 Jan 2022

Last updated on: Jan 22, 2022, 00:00 IST

आबकारी विभाग द्वारा पुलिस अधिकारियों के साथ सांझे तौर पर कार्यवाही करते हुये ग्रुप-18 पटियाला शहर की रिटेल लायसेंस धारक मंजू सिंगला के टिकाने पर छापेमारी की गई और तलाशी अभ्यान चलाया गया।अधिकारियों ने गुप्त सूचना पर कार्यवाही की कि उक्त लायसंस धारक द्वारा अपने रिहायशी घर में शराब का अनधिकृत स्टाक स्टोर किया गया है जो कि उसके लाहौरी गेट ठेके के नज़दीक स्थित है।इस समूची कार्यवाही को आबकारी कमिशनर रजत अग्रवाल, एस.एस.पी पटियाला डा. सन्दीप गर्ग और ज्वाइंट कमिशनर (आबकारी) नरेश दुबे, ए.आई.जी. (आबकारी) हरमीत सिंह हुन्दल, डिप्टी कमिशनर आबकारी, पटियाला जोन राजपाल खैहरा, एस.पी.(सिटी) हरपाल सिंह, डी.एस.पी. सिटी -1 अशोक कुमार शर्मा की निगरानी अधीन और सहायक कमिशनर आबकारी पटियाला रेंज इन्द्रजीत सिंह नागपाल समेत पटियाला आबकारी दफ़्तर की टीम द्वारा अंजाम दिया गया।इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये आबकारी कमिशनर ने बताया कि आबकारी विभाग ने एक बार फिर से पंजाब में बिना ड्यूटी वाली शराब की तस्करी करने और बेचने वाले व्यक्तियों पर नकेल कस दी है।रजत अग्रवाल ने आगे बताया कि मिली सूचना पर तुरंत कार्यवाही करते हुए आबकारी विभाग के स्पैशल आपरेशन ग्रुप की टीम हरकत में आ गई। 

तलाशी के दौरान यह पाया गया कि तीन व्यक्ति ललित सिंगला पुत्र ग्यान चंद सिंगला, केशव सिंगला पुत्र वरिन्दर कुमार निवासी सराय अलबेल सिंह लाहौरी गेट, पटियाला (जो लायसेंस धारक के पारिवारिक मैंबर हैं) और उनका हिस्सेदार उमेश शर्मा, अपनी रिहायशी स्थानों के अंदर स्थित कुछ अनधिकृत स्थानों पर शराब स्टोर करने में शामिल हैं।तलाशी के दौरान अलग-अलग स्थानों पर स्टोर की गई शराब के 2718 पेटियाँ बरामद हुई जो स्टोर करने के लिए अधिकृत नहीं थे। श्री अग्रवाल ने आगे कहा कि 2718 पेटियों में से, होलोग्राम रहित बायो ब्रांड की 428 बोतलें, बीयर की 1009 पेटियाँ और पी.ऐम.ऐल की 493 पेटियाँ बरामद की और आई.ऐम.ऐफ.ऐल. की 1180 पेटियाँ बरामद हुई।विभाग द्वारा तीनों दोषियों के खि़लाफ़ थाना लाहौरी गेट में ऐफ.आई.आर नंबर 16 तारीख़ 21 -01 -2022 को दर्ज करवा दी गई है।आबकारी कमिशनर ने दोहराया कि जब से आगामी विधान सभा चुनाव 2022 के मद्देनज़र आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हुआ है और भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों की पालना करते हुये विभाग ने शराब की तस्करी या आबकारी से सम्बन्धित किसी भी तरह की ग़ैर-कानूनी गतिविधि के विरुद्ध कार्यवाही की है।उन्होंने आगे लोगों से अपील की कि वह राज्य भर में शराब के ग़ैर-कानूनी उत्पादन, डिस्टीलेशन, तस्करी और स्टोरेज से सम्बन्धित किसी भी गतिविधि सबंधी विभाग के शिकायत सैल नंबर 98759-61126 पर सूचना दे जिससे निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से चुनाव करवाये जा सकें।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Patiala Police , Patiala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD