Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

प्रधानमंत्री की सुरक्षा में सेंध कांग्रेस की साजिश का हिस्सा : सुखविंदर सिंह गोल्डी

पंजाब में बिना किसी देरी के लागू हो गवर्नर रूल

Narinder Rana, BJP, Sukhwinder Singh Goldy, Kharar, Kharar News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

खरड़ , 06 Jan 2022

Last updated on: Jan 06, 2022, 00:00 IST

भारतीय जनता पार्टी मोहाली के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता सुखविंदर सिंह गोल्डी ने पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रास्ता रोके जाने की घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा है कि यह कांग्रेस पार्टी की सोची समझी साजिश का हिस्सा है। इस पूरे घटनाक्रम से षडय़ंत्र की बू आ रही है। फिरोजपुर से लौटे गोल्डी ने आज यहां जारी एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री के पद की अपनी गरिमा होती है।कांग्रेस पार्टी ने सत्ता के नशे में चूर होकर इस पद की गरिमा को भंग करने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सभी को अपनी बात कहने का हक है।कांग्रेस पार्टी की इशारे पर प्रधानमंत्री की रैली में जाने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं को बीच रास्ते में ही रोका गया। 

रैली में शामिल होने के लिए जाने वाले वाहनों में महिलाएं भी भारी संख्या में मौजूद थी।गोल्डी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के साथ दुश्मनों जैसा व्यवहार करना उचित नहीं है। जिस तरह के कदम कदम पर प्रधानमंत्री की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया गया वह किसी साजिश से कम नहीं था।उन्होंने राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित से इस मामले में हस्तक्षेप की मांग करते हुए कहा कि पंजाब जैसे सीमावर्ती राज्य में जहां देश का प्रधानमंत्री सुरक्षित नहीं वहां के लोग कैसे सुरक्षित रह सकते हैं। पंजाब में बिना किसी देरी के गवर्नर रूल लागू किए जाने की मांग करते हुए भाजपा नेता ने कहा कि पंजाब की मौजूदा सरकार प्रदेश वासियों का विश्वास खो चुकी है।

 

Tags: Narinder Rana , BJP , Sukhwinder Singh Goldy , Kharar , Kharar News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD