Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

साहिबजादों की याद में मनाया जाए बाल दिवस : सुखविंदर सिंह गोल्डी

पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में हुआ लंगर का आयोजन

BJP, Sukhwinder Singh Goldy, Kharar, Kharar News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

खरड़ , 30 Dec 2021

Last updated on: Dec 30, 2021, 00:00 IST

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं जिला मोहाली के पूर्व अध्यक्ष सुखविंदर सिंह गोल्डी ने कहा है कि सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी के चार साहिबजादे की याद में हर साल बाल दिवस का आयोजन किया जाना चाहिए।गोल्डी आज खानपुर स्थित गुलमोहर हाइट्स मार्केट कांप्लैक्स में आयोजित लंगर में सेवा के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि साहिबजादों की याद में हर साल विभिन्न आयोजन किए जाते हैं। दशम पिता के चार साहिबजादे बाबा अजीत सिंह, बाबा जुझार सिंह, बाबा जोरावर सिंह व बाबा फतेह सिंह व माता गुजरी कौर जी सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब शहादत दिवस को बाल दिवस के रूप में मनाया जाए।

उन्होंने कहा कि चार साहिबजादों की कुर्बानी से बड़ी कोई कुर्बानी नहीं है। गुरुओं के दर्शाए मार्ग पर चलने की अपील करते हुए गोल्डी ने कहा कि हम सभी को अपने धर्म व समाज की रक्षा के लिए हमेशा आगे रहना चाहिए। इस अवसर पर गोल्डी ने आसपास के दुकानदारों के साथ जहां लंगर में सेवा की वहीं लंगर वितरण में भी भाग लिया।इस अवसर पर दुकानदार नेता सुनील कुमार वह सुखदेव सिंह ने सुखविंदर सिंह गोल्डी को सिरोपा देकर सम्मानित भी किया। इस अवसर पर जसविंदर सिंह, कुलविंदर सिंह के अलावा होटल मिलार्ड के कर्मचारियों ने सेवा की।

 

Tags: BJP , Sukhwinder Singh Goldy , Kharar , Kharar News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD