Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

परिवहन मंत्री ने शिमला से चंडीगढ़ हवाई अड्डा के लिए एचआरटीसी की वोल्वो बस सेवा का शुभारम्भ किया

Bikram Singh, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 25 Dec 2021

Last updated on: Dec 25, 2021, 00:00 IST

परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ने आज शिमला में अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डा चंडीगढ़ के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम की वोल्वो बस सेवा का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर परिवहन मंत्री ने कहा कि यह बस सेवा शिमला से चंडीगढ़ हवाई अड्डा और अन्तरराज्यीय बस अड्डा चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों के लिए सुविधाजनक होगी। इसमें प्रति शिमला से चंडीगढ़ प्रति व्यक्ति किराया 450 रुपये होगा और बस का प्रस्थान दोपहर 12:45 बजे होगा।उन्होंने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए शिमला शहर के दो स्थानों न्यू शिमला व संजौली से सम्पर्क बस सेवा भी चलाई गई है, जो आईएसबीटी टुटीकंडी तक हवाई यात्रा टिकट वाले यात्रियों को निःशुल्क परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाएगी। 

इस बस सेवा का अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से प्रस्थान समय सायं 7: 30 बजे होगा तथा यह बस सेवा रात्रि 11:00 बजे शिमला पहुंचेगी। इस बस सेवा के यात्रियों को अपने गंतव्य के लिए भी निःशुल्क बस सेवा सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।परिवहन मंत्री ने अन्य महत्वपूर्ण स्थानों के लिए भी हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस सेवा आरम्भ करने के लिए अधिकारियों को योजना बनाने के निर्देश दिए।इस अवसर पर उन्होंने शिमला से जम्मू-कटड़ा वाया हमीरपुर, कांगड़ा, पठानकोट रूट पर एचआरटीसी की वोल्वो बस सेवा 7 जनवरी, 2022 से आरम्भ करने की घोषणा की। इस बस सेवा में यात्रियों को किराये में 35 प्रतिशत रियायत दी जाएगी, शिमला से कटड़ा तक प्रति व्यक्ति किराया 1475 रुपये होगा।इस अवसर पर हिमाचल पथ परिवहन निगम के प्रबन्ध निदेशक संदीप कुमार, वरिष्ठ अधिकारी और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

 

Tags: Bikram Singh , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD