Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

 

प्रभु यीशु मसीह और बाइबल की शिक्षाओं के अध्ययन एवं अनुसंधान के लिए चेयर स्थापित होगी-मुख्यमंत्री चन्नी

Charanjit Singh Channi, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Punjab Congress, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Sri Chamkaur Sahib
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्री चमकौर साहिब , 25 Dec 2021

Last updated on: Dec 25, 2021, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आज क्रिसमस के शुभ अवसर पर पंजाबियों विशेष कर इसाई भाईचारे के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।क्रिसमस के अवसर पर श्री चमकौर साहिब में रमन हंस मिनिस्ट्री द्वारा आयोजित धार्मिक समारोह के अवसर पर संबोधन करते हुए मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि प्रभु यीशु मसीह और बाइबल की शिक्षाओं के अध्ययन एवं अनुसंधान के लिए पंजाब की किसी एक यूनिवर्सिटी में चेयर स्थापित की जाएगी। उन्होंने रमन हंस मिनिस्ट्री को 10 लाख रुपए का चैक भी भेंट किया।मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि क्रिसमस जो प्रभु यीशु मसीह के जन्म दिवस पर मनाया जाता है, केवल ईसाइयों के लिए ही नहीं बल्कि सभी धर्मों के लोगों के लिए भी पवित्र अवसर है। उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु मसीह द्वारा शांति, प्रेम, सद्भावना और आपसी भाईचारे की दी गईं शिक्षाएं समकालीन समय में भी प्रासंगिक हैं।

वॉयस ऑफ पीस मिनिस्ट्री द्वारा आयोजित समारोह के अवसर पर भी मुख्यमंत्री पंजाब द्वारा लंगर हॉल के लिए 10 लाख रुपए की वित्तीय सहायता का ऐलान किया गया। उन्होंने कहा कि ऐसे शुभ अवसरों, जहाँ सांप्रदायिक सौहार्द और आपसी भाईचारा और अधिक मज़बूत होता है, वहीं मानवता के कल्याण की भावना के प्रति भी समाज प्रेरित होता है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक धर्मनिरपेक्ष पार्टी है, जो समानता के सिद्धांत के लिए डटकर खड़ी है। उन्होंने कहा कि सभी धर्मों के लोगों को प्रत्येक त्योहार एकजुट होकर मनाने चाहिएं, जिससे देश का धर्मनिरपेक्ष  चरित्र और मज़बूत होता है।इसके उपरांत मुख्यमंत्री चन्नी गुरूद्वारा श्री कतलगढ़ साहिब, श्री चमकौर साहिब में नतमस्तक हुए और सरबत के भले के लिए प्रार्थना की।

 

Tags: Charanjit Singh Channi , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Sri Chamkaur Sahib

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD