Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

लुधियाना कचहरी धमाका मामले की केंद्र और राज्य सरकार सांझे तौर पर कर रहे हैं जांच : किरेन रिजिजू

धमाके वाली जगह का किया दौरा, अस्पताल जाकर ज़खि़्मयों की ली सुध और वकीलों के साथ भी की बातचीत

Kiren Rijiju, BJP, Bharatiya Janata Party, Union Minister of Law and Justice, Som Parkash, Vijay Sampla, Bharatiya Janata Party, BJP, Chairman National Commission for Scheduled Castes, NCSC, National Commission for Scheduled Castes
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना , 24 Dec 2021

Last updated on: Dec 24, 2021, 00:00 IST

केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री किरेन रिजिजू ने आज कहा कि केंद्र सरकार और पंजाब सरकार लुधियाना के ज़िला अदालती कंपलैक्स की दूसरी मंजिल पर कल दोपहर 12.22 बजे हुए बम धमाके के मामले की सांझा तौर पर जांच कर रही है।आज लुधियाना के अपने दौरे के दौरान श्री किरेन रिजिजू ने पुलिस कमिश्नर श्री गुरप्रीत सिंह भुल्लर, डिप्टी कमिश्नर श्री वरिन्दर कुमार शर्मा और अन्य सीनियर अधिकारियों से समूची घटना की जानकारी के ली।बाद में उन्होंने धमाके वाली जगह का दौरा किया और दयानन्द मैडीकल कालेज और अस्पताल में जाकर ज़खि़्मयों का हालचाल जाना। ज़िला और सैशन जज श्री मुनीश सिंघल और अन्य जजों की हाज़िरी में उन्होंने ज़िला कचहरी कंपलैक्स के कान्फ़्रेंस रूम में वकीलों के साथ बातचीत भी की और उनके फीडबैक के लिए और पूरा सहयोग देने का भरोसा भी दिया।उनके साथ केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री श्री सोम प्रकाश और अनुसूचित जाति राष्ट्रीय आयोग के चेयरमैन श्री विजय सांपला के इलावा अन्य भी मौजूद थे।आज स्थानीय सर्कट हाऊस में प्रैस कान्फ़्रेंस को संबोधन करते हुये श्री किरेन रिजिजू ने कहा कि केंद्र सरकार लुधियाना कचहरी बम धमाका केस को बहुत गंभीरता से ले रही है क्योंकि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंदर मोदी ने इसके प्रति चिंता अभिव्यक्त की है।उन्होंने कहा कि उन्होंने आज निजी तौर पर पंजाब के मुख्यमंत्री स. चरणजीत सिंह चन्नी के साथ फ़ोन पर बातचीत की है और जांच में पूरा सहयोग देने का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि इस मामले की गहराई और पेशेवर जांच की जा रही है और जल्द ही दोषियों की पहचान कर ली जायेगी।

उन्होंने कहा कि वह चल रही जांच के तकनीकी विवरणों में नहीं जाएंगे, जो कि सभी एजेंसियों के द्वारा की जा रही है, परन्तु भरोसा दिलाया कि वह जल्द ही इस केस को सुलझा लेंगे। उन्होंने ज़िला और सैशन जज श्री मुनीश सिंघल की भी सराहना की, जिन्होंने इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद भी अदालत के काम में विघ्न नहीं पड़ने दिया।उन्होंने कहा कि उनके दौरे का मुख्य उद्देश्य लुधियाना निवासियों के साथ-साथ पंजाब के लोगों के मन में यह विश्वास जागृत करना है कि इस अपराध के दोषियों को काबू किया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस मामले पर नकेल डालने के लिए केंद्र सरकार और पंजाब सरकार दोनों मिलकर काम करेंगे।ज़िक्रयोग्य है कि कल (23 दिसंबर, 2021) स्थानीय ज़िला कचहरी कंपलैक्स की दूसरी मंजिल पर एक पुरूष शौचालय में हुए धमाके में एक व्यक्ति की मौत हो गई और छह अन्य ज़ख्मी हो गये थे।ज़ख्मियों के नाम इस तरह हैं - सन्दीप कौर (31) निवासी रायकोट (लुधियाना), शरनजीत कौर (25) निवासी जमालपुर लुधियाना। दोनों सिविल अस्पताल लुधियाना में उपचाराधीन हैं। मनीष कुमार (32) निवासी पुलिस कालोनी जमालपुर लुधियाना का सी.एम.सी. लुधियाना में इलाज चल रहा है, कुलदीप सिंह मंड (50) निवासी बिंद्रावन रोड़ लुधियाना का डी.एम.सी. लुधियाना में इलाज चल रहा है और कृष्ण खन्ना (75) निवासी फेज़ 1दुग्गरी का भी डी.एम.सी. लुधियाना में इलाज चल रहा है, गुरप्रीत कौर (35) निवासी जमालपुर का स्थानीय गुरू तेग़ बहादुर चैरिटेबल अस्पताल में इलाज चल रहा है। शुक्र है कि सभी ज़खि़्मयों की हालत खतरे से बाहर है और तेज़ी से ठीक हो रहे हैं।बीते दिनों पंजाब के मुख्यमंत्री स. चरणजीत सिंह चन्नी ने शहर के दौरे के दौरान सभी 6 ज़खि़्मयों का मुफ़्त इलाज करने का ऐलान किया था।

 

Tags: Kiren Rijiju , BJP , Bharatiya Janata Party , Union Minister of Law and Justice , Som Parkash , Vijay Sampla , Bharatiya Janata Party , BJP , Chairman National Commission for Scheduled Castes , NCSC , National Commission for Scheduled Castes

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD