Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी

 

उप मुख्य मंत्री ओ.पी. सोनी ने मुकेरियां में 4 करोड़ 52 लाख रुपए की लागत से बनने वाले इमरजेंसी ब्लाक की नई ईमारत का रखा नींव पत्थर

O P Soni, Om Parkash Soni, Om Prakash Soni, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Punjab Congress, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Amritsar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुकेरियां/ होशियारपुर , 24 Dec 2021

Last updated on: Dec 24, 2021, 00:00 IST

सिविल अस्पताल मुकेरियां में आज 4 करोड़ 52 लाख रुपए की लागत से बनने वाले इमरजेंसी ब्लाक की नई ईमारत का नींव पत्थर पंजाब के उप मुख्य मंत्री श्री ओ.पी. सोनी ने अपने कर कमलों से रखा। इस मौके पर विधायक इंदू बाला, एस.डी.एम. नवनीत कौर बल, सिविल सर्जन डा. परमिंदर कौर विशेष तौर पर मौजूद थे।उप मुख्य मंत्री श्री ओ.पी. सोनी ने अपने संबोधन में कहा कि पंजाब सरकार लोगों को हर तरह की स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए वचनबद्ध है।  उन्होंने बताया कि मुकेरियां अस्पताल में इमरजेंसी/ट्रोमा वार्ड बनाया जा रहा है, जो कि राष्ट्रीय हाईवे पर स्थित होने के कारण हर तरह की सुविधा विशेष तौर पर दुर्घटना की स्थिति में फायदेमंद साबित होगा। उन्होंने कहा कि यहां माइनर आप्रेशन थियेटर, नर्सिंग स्टेशन व अन्य इमरजेंसी सुविधा उपलब्ध करवाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि प्राइवेट वार्ड की सुविधाएं भी बिना किसी खर्चे के दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि यहां 16 महिला व पुरुष बैडज की नि:शुल्क सुविधा उपलब्ध होगी। इसके अलावा इस अस्पताल की पुरानी ईमारत को रैनोवेट किया जाएगा, जिस पर एक करोड़ 9 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही आक्सीजन प्लांट व डायलसिस की सुविधा बहुत जल्द प्रदान कर दी जाएगी।इस मौके पर एस.एम.ओ डा. जी.पी. सिंह, डा. हरजीत सिंह, डा. दविंदर पुरी, डा. अवनीश कुमार, डा. अश्वनी गौतम, डा. नीलम , डा. बृजेश सैनी, डा. सुखदेव राज, डा. अजय पाल कंवर,  डा. नरिंदरपाल, डा. सतबीर सिंह, एडवोकेट सभ्य सांची  के अलावा अन्य भी मौजूद थे।  

 

Tags: O P Soni , Om Parkash Soni , Om Prakash Soni , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Amritsar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD