Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की

 

आप लीडरशिप का हर शब्द झूठ का पुलिंदा : चरणजीत सिंह चन्नी

अपने नानका गाँव संबंधी झूठा प्रचार करने के लिए आप लीडरशिप की की निन्दा

Charanjit Singh Channi, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Punjab Congress, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Sri Chamkaur Sahib
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

श्री चमकौर साहिब , 20 Dec 2021

Last updated on: Dec 20, 2021, 00:00 IST

आप लीडरशिप द्वारा फैलाए जा रहे झूठ का पर्दाफाश करते हुये पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आज अपने नानका (ननिहाल) गाँव मकड़ौनां कलां के स्कूल का दौरा किया और दिखाया कि इस स्कूल में सभी सहूलतें होने के साथ साथ यह राज्य के सर्वात्तम स्कूलों में से एक है।मुख्यमंत्री ने मोरिंडा से श्री चमकौर साहिब तक पैदल यात्रा के दौरान उस स्कूल का निरीक्षण किया जहाँ से आप लीडरशिप की तरफ से पंजाब के स्कूलों की हालत संबंधी झूठी मुहिम चलाई थी। मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि उनकी तरफ से इस स्कूल के लिए पहले 50 लाख रुपए देने के इलावा 70 लाख रुपए की एस्ट्रोटर्फ बिछवाई जा रही है।आप लीडरशिप को आड़े हाथों लेते हुये उन्होंने आप की बाहरी लीडरशिप को याद दिलाया कि उनके फ़र्ज़ी दिल्ली मॉडल के किसी भी स्कूल के मुकाबले इस स्कूल में सबसे बढ़िया बुनियादी ढांचा, कंप्यूटर लैब, लाइब्रेरी, एजूसेट की ऑनलाईन सुविधा और आधुनिक प्रोजेक्टर रूम है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ दिन पहले दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की तरफ से इसी स्कूल का दौरा किया गया था, जिन्होंने स्टोर रूम दिखा कर स्कूल की बुरी तस्वीर दिखाने की कोशिश की थी। उन्होंने कहा कि स्टोर रूम भी बेहतर हालत में था परन्तु सिसोदिया ने अपने झूठ को साबित करने के लिए स्कूल के खि़लाफ़ कोई ठोस गलती न मिलने पर कमरों की लाईटें बंद करके यह झूठ फैलाने की कोशिश की। मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा, ‘इससे आप के राज्य से बाहर के व्यक्तियों द्वारा सत्ता हासिल करने की लालसा में फैलाए जा रहे झूठ का पर्दाफाश होता है।’मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘आप’ के नेता सत्ता हथियाने के लिए उतावले हो रहे हैं परन्तु पंजाब के बुद्धिमान लोग इनके अपवित्र मंसूबों को सफल नहीं होने देंगे। उन्होंने आप नेताओं को चेतावनी दी कि वह राज्य की शिक्षा और सेहत प्रणाली, जो देश में सबसे बेहतर हैं, के बारे झूठी खबरें फैलाने से गुरेज़ करें। मुख्यमंत्री चन्नी ने आप नेताओं को कहा कि वह पंजाब और पंजाबियों में खामियां निकालने की बजाय दिल्ली के लोगों को बुनियादी सहूलतें देने पर ध्यान दें, जहाँ लोग उनकी बुरी कारगुज़ारी के कारण दुखी हैं।

 

Tags: Charanjit Singh Channi , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Sri Chamkaur Sahib

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD