Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

बेअदबी की कोशिश करने वाले वास्तविक साजिशकारों को पर्दाफाश करने के लिए पूरी गहराई से जांच की जायेगी : चरणजीत सिंह चन्नी

मुख्यमंत्री श्री दरबार साहिब अमृतसर में हुये नतमस्तक ; लोगों को धार्मिक स्थानों पर सतर्क रह कर देखभाल की की अपील

Charanjit Singh Channi, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Punjab Congress, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Amritsar, Sri Darbar Sahib
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

अमृतसर , 19 Dec 2021

Last updated on: Dec 19, 2021, 00:00 IST

बीती शाम श्री दरबार साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पवित्र स्वरूप की बेअदबी की कोशिश की दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर गहरा दुख ज़ाहिर करते हुये पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने इस पूरे मामले की गहराई से जांच करने के लिए अपनी सरकार की वचनबद्धता दोहराई है जिससे इस अनैतिक और दुर्भाग्यपूर्ण काम के वास्तविक साजिशकारों का पर्दाफाश किया जा सके।उप मुख्यमंत्री सुखजिन्दर सिंह रंधावा के साथ श्री दरबार साहिब में माथा टेकने के उपरांत पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुये मुख्यमंत्री चन्नी ने इस घटना को घिनौना और दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुये कहा कि इससे न सिर्फ़ हमारी धार्मिक भावनाओं को गहरी ठेस पहुँची है बल्कि हमारे हृदय भी आहत हुये हैं। उन्होंने कहा कि इसको रोकने की ज़रूरत है और इसकी सख़्त से सख़्त शब्दों में निंदा करनी बनती है। मुख्यमंत्री चन्नी ने लोगों से अपील की कि राज्य में होने वाले विधान सभा मतदान के मद्देनज़र किसी भी एजेंसी या समाज विरोधी तत्व के अपवित्र मंसूबों को नाकाम करने के लिए किसी भी धर्म या आस्था से सम्बन्धित स्थानों जैसे गुरूद्वारे, मंदिरों समेत धार्मिक स्थानों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह सचेत रहते हुये पूरी निगारनी रखी जाये।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि मौजूदा समय की संवेदनशील स्थिति के मद्देनज़र संयम रखने और अमन-शान्ति, भाईचारक सांझ और धार्मिक सहनशीलता में अटूट भरोसा बना कर रखें।आने वाले दिनों में ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण और ग़ैर-नैतिक घटनाओं के फिर घटने संबंधी पूछे एक मीडिया सवाल का जवाब देते हुये मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि राज्य की ख़ुफ़िया एजेंसियाँ और पुलिस समाज विरोधी तत्वों की ऐसी कार्यवाहियों को रोकने के लिए सक्रियता से जुटी हुई है। उन्होंने लोगों को सचेत रहने और कानून व्यवस्था को बरकरार रखने के लिए राज्य सरकार को पूरा सहयोग देने के लिए भी कहा। राज्य भर में अमन-शान्ति और भाईचारक सांझ को कायम रखने के लिए दृढ़ संकल्प लेते हुये मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि किसी भी कीमत पर राज्य के सुखद माहौल को ख़राब करने की इजाज़त नहीं दी जायेगी।

 

Tags: Charanjit Singh Channi , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Amritsar , Sri Darbar Sahib

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD