Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

राज्य में अपने कारोबार का विस्तार करेगी डिक्सन टेक्नोलॉजीज़

300 करोड़ रुपए का करेगी निवेश, इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र को मिलेगा अधिक प्रोत्साहन

Gurkirat Singh Kotli, Congress, Punjab Congress
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 15 Dec 2021

Last updated on: Dec 15, 2021, 00:00 IST

डिक्सन टेक्नोलॉजीज़ द्वारा राज्य में किये जाने वाले 300 करोड़ रुपए के निवेश से पंजाब के इलेक्ट्रोनिक्स क्षेत्र को अधिक प्रोत्साहन मिलेगा।आज यहां हुई मीटिंग के दौरान पंजाब के उद्योग और वाणिज्य मंत्री गुरकीरत सिंह कोटली और डिक्सन टेक्नोलॉजीज़ के कार्यकारी चेयरमैन सुनील वचानी ने व्यापक विचार-विमर्श किया।गणमान्य व्यक्तियों ने पंजाब में इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माण क्षेत्र के लिए समूचे कारोबारी मौकों से सम्बन्धित मामलों के बारे चर्चा की। मीटिंग के बाद डिक्सन के द्वारा एक विस्तृत पेशकारी दी गई जिसमें कंपनी के कार्य क्षेत्र और ग्रुप से जुड़े ब्रांडों की जानकारी दी गई। पेशकारी और चर्चा राज्य में डिक्सन की विकास योजनाओं की बात की गई।कार्यकारी चेयरमैन सुनील वचानी ने उद्योग मंत्री को अवगत करवाया कि डिक्सन लुधियाना में भारतीय ग्रुप के साथ मिले कर सांझा उद्यम (जेवी) के द्वारा ज़मीन और इमारत समेत लगभग 300 करोड़ रुपए के निवेश से इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माण प्लांट स्थापित करेगा। उन्होंने आगे बताया कि उनको टेलीकॉम सैक्टर के लिए भारत सरकार की पी.एल.आई. स्कीम के अंतर्गत प्रोडकशन लिंकड इंसैंटिव (पी.एल.आई.) की मंजूरी प्राप्त हुई है। अधिक जानकारी देते हुये सुनील वचानी ने बताया कि हाल ही में डिक्सन टैकनॉलॉजी और बीटल टैलीटैक लिमटिड ने सांझे उद्यम सम्बन्धी समझौता किया है। 

जेवी कंपनी-डिक्सन इलैक्ट्रो ऐपलायंसज़ प्राईवेट लिमटिड ने पंजाब के लुधियाना शहर में निर्माण सुविधा एक्वायर की थी।पंजाब में डिक्सन टेक्नोलॉजीज़ का स्वागत करते हुए श्री गुरकीरत सिंह कोटली ने श्री वचानी और डिक्सन ग्रुप की इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माण क्षेत्र में शानदार योगदान के लिए सराहना की। श्री गुरकीरत सिंह कोटली ने कहा ‘मुझे खुशी है कि डिक्सन जैसी संस्थाएं, जो इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माण क्षेत्र में अग्रणी हैं, पंजाब में इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माण इको-सिस्टम तैयार करने के लिए उत्सुक हैं। मेरा उद्देश्य राज्य में बड़े सुधार लाना और रोज़गार के मौकों को बढ़ाने में अहम योगदान डालना है। डिक्सन जैसी संस्थाओं की मदद से हम यकीनी तौर पर इस उद्देश्य को हासिल करेंगे। उद्योग मंत्री ने यह भी कहा कि वह पंजाब को ईएसडीएम निर्माण में एक अग्रणी राज्य के तौर पर देखने के लिए बहुत उत्सुक हैं और डिक्सन टेक्नोलॉजीज़ के द्वारा यह नया निवेश ईएसडीएम निर्माण वातावरण को बढ़ावा देते हुये यकीनी तौर पर राज्य में इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माण के नये युग की शुरुआत करेगा।

सीईओ रजत अग्रवाल के नेतृत्व वाली इनवैस्ट पंजाब टीम की सराहना करते हुये सुनील वचानी ने कहा कि उन्होंने टीम के साथ अलग-अलग मीटिंगें की और पंजाब में इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माण प्रोजैक्ट स्थापित करने के लिए एक बढ़िया और मज़बूत केस तैयार किया। इसके बाद इनवैस्ट पंजाब टीम ने बहुत सक्रियता से और लगातार इसका पालन किया। श्री वचानी ने कहा कि पंजाब में अलग-अलग शैक्षिक और खोज संस्थाओं के साथ साथ शानदार बुनियादी ढांचा, नीतिगत प्रोत्साहन, बढ़िया संपर्क, बढ़िया तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त मानवीय शक्ति एक निर्णायक कारक था।ज़िक्रयोग्य है कि उद्योग मंत्री की पहलकदमी और इनवैस्ट पंजाब के ठोस यतनों के नतीजे के तौर पर राज्य ने हाल ही में श्री पंजाब सीमेंट, जेकेपीऐल पैकेजिंग प्रोडक्टस लिमटिड, महिन्द्रा एंड महिन्द्रा लिमटिड स्वराज डिवीज़न, अरिहंत स्पिनिंग मिल्लज़, इंटरनैशनल ट्रैक्टर्ज़ लिमिटेड, हीरो इलेक्ट्रिक व्हीकल्ज प्राईवेट लिमिटड, वर्धमान आदर्श इस्पात प्राईवेट लिमटिड, ऐलेंजरज़ ओ.ई.एम. प्राईवेट लिमिटड, सनजिन इंडिया फीडज़ प्राईवेट लिमिटड आदि की तरफ से कई बड़े निवेश हासिल किये हैं।इनवेस्टमैंट प्रमोशन के प्रमुख सचिव श्री तेजवीर सिंह ने श्री वचानी को इस प्रोजैक्ट को स्थापित करने के लिए इनवैस्ट पंजाब की तरफ से हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिया।इस मौके पर दूसरों के इलावा इनवैस्ट पंजाब के अतिरिक्त सी.ई.ओ. डा. सेनू दुग्गल और डिक्सन टैकनॉलॉजी इंडिया लिमटिड के प्रोजैक्ट मैनेजर पृथ्वी वचानी और चेयरमैन पंजाब इनफोटैक्क हरप्रीत सिंह संधू भी उपस्थित थे।

 

Tags: Gurkirat Singh Kotli , Congress , Punjab Congress

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD