Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री रसोई योजना के तहत विधायक कुलवंत सिंह ने मटौर में 900 महिलाओं को वितरित की रसोई किटें पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने विधान सभा में 40 से अधिक फलदार पौधे लगाए एस.आई.आर.-2026: सी.ई.ओ. पंजाब द्वारा घर-घर गणना चरण को समय से पहले पूरा करने के लिए ई.आर.ओज़. का सम्मान राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने ‘टीबी मुक्त भारत अभियान 2.0’ की समीक्षा की एलपीयू में वैश्विक अनुभव और उद्योग-एकीकृत शिक्षण के साथ आर्किटेक्चर एवं प्लानिंग कार्यक्रमों के लिए प्रवेश शुरू हरचंद सिंह बरसट ने सभी को 5-5 पौधे लगाने और संभालने के लिए किया प्रेरित विधायक डॉ. इंद्रबीर सिंह निज्जर ने सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को निःशुल्क स्कूल बैग वितरित किए फार्मासिस्ट भर्ती घोटाले में तरुण चुग ने कठोरतम कार्रवाई की माँग की बागवानी योजनाओं का लाभ हर किसान तक पहुँचाना सुनिश्चित करें अधिकारी : मोहिंदर भगत कैबिनेट मंत्री ने सरकारी स्कूलों के 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किए ₹10,000 करोड़ का नया कर्ज़ लेकर पंजाब को आर्थिक बर्बादी की ओर धकेल रही है मान सरकार : सुखजिंदर सिंह रंधावा राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आधुनिक शिक्षा के साथ भारतीय ज्ञान परंपरा के समावेश का आह्वान किया सेवा सहकारी समितियों को बढ़ावा देने एवं रोजगार सृजन के लिए प्रशासक ने चंडीगढ़ सहकारिता नीति-2026 का शुभारंभ किया 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए सीनियर सहायक को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार बरिंदर कुमार गोयल द्वारा मोगा ज़िले में 105.49 करोड़ रुपये की सिंचाई परियोजनाएं लोकार्पित ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने गांव मीमसा में एक करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले हॉकी एस्ट्रोटर्फ का निर्माण कार्य शुरू करवाया* हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने पंजाब भर के सड़क विकास कार्यों का लिया जायज़ा हम युवाओं के साथ, युवाओं के मुद्दे देश के मुद्दे- अरविंद केजरीवाल अमन अरोड़ा द्वारा लोगों का विश्वास बनाए रखने के लिए सुदृढ़ डेटा सुरक्षा प्रणाली सुनिश्चित करने पर जोर पीएम मोदी के आवास घेराव के विरोध में बीजेपी ने चंडीगढ़ में कांग्रेस भवन का किया घेराव विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने पांच गांवों को पानी की टंकी समर्पित की

 

डा. राज कुमार वेरका द्वारा ऑटिज्म और न्यूरो-डिवैल्पमैंट डिसऑडर्ज़ सम्बन्धी सैंटर आफ एक्सीलेंस का उद्घाटन

ऑटिज्म और अन्य न्यूरो-विकास सम्बन्धी विकारों वाले व्यक्तियों के लिए व्यापक, एकीकृत और जवाबदेह सेवाएं प्रदान करने के लिए पंजाब में अपनी किस्म की पहला सैंटर - डा. वेरका

Raj Kumar Verka, Congress, Punjab Congress, Dr. Raj Kumar Verka S.A.S.Nagar, Mohali, S.A.S. Nagar Mohali, Sahibzada Ajit Singh Nagar, Balwinder Singh Laadi, Alok Shekhar, Dr. Avnish Kumar, Dr. Akash Deep Aggarwal
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

एस.ए.एस.नगर , 15 Dec 2021

Last updated on: Dec 15, 2021, 00:00 IST

पंजाब के मेडिकल शिक्षा और अनुसंधान मंत्री डा. राज कुमार वेरका ने आज सैक्टर 79, एस.ए.एस. नगर (मोहाली) में ऑटिज्म और न्यूरो-डिवैलपमैंटल डिसऑडर्ज़ सम्बन्धी सैंटर आफ एक्सीलेंस का उद्घाटन किया। उद्घाटनी समारोह के बाद कैबिनेट मंत्री डा. राज कुमार वेरका ने कहा कि यह केंद्र पंजाब में अपनी किस्म की पहली संस्था है और यह भारत में ऑटिज्म और अन्य न्यूरो-विकास सम्बन्धी विकारों वाले व्यक्तियों के लिए व्यापक, एकीकृत और जवाबदेही सेवाएं प्रदान करेगा।डा. राज कुमार वेरका ने बताया कि इस केंद्र का मकसद क्लिनीकल सेवाएं, माता-पिता के प्रशिक्षण के लिए रिहायशी सहूलतें और बच्चों के लिए स्कूल मुहैया करवाना भी है। उन्होंने आगे बताया कि केंद्र में एक बहु-अनुशासनी माहिरों की टीम भी उपलब्ध होगी जिसमें बाल रोग विशेषज्ञ, मनोचिकित्सक, व्यावसायिक और फिजिकल थेरेपिस्ट शामिल होंगे।इस मौके पर कैबिनेट मंत्री के साथ विधायक बलविन्दर सिंह लाडी, सचिव मेडिकल शिक्षा और अनुसंधान श्री आलोक शेखर आई.ए.एस., डायरैक्टर डा. अवनीश कुमार और मेडिकल शिक्षा विभाग के संयुक्त डायरैक्टर डा. आकाश दीप अग्रवाल भी उपस्थित थे।

डा. राज कुमार वेरका ने बताया कि मोहाली के नये डा. बी.आर.अम्बेदकर स्टेट इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल सायंसिज़ को इस सैंटर के प्रबंध की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है और बच्चों की विशेष देखभाल करने के लिए डायरैक्टर प्रिंसिपल डा. भवनीत भारती को विशेष हिदायतें जारी की गई हैं जिससे ऑटिज्म और दिमाग़ के विकास सम्बन्धी अन्य विकारों वाले बच्चों की विशेष देखभाल की जा सके।मंत्री ने केंद्र में मौजूद मरीज़ों और स्टाफ सदस्यों के साथ बातचीत भी की और विभाग के अधिकारियों को हिदायत की कि भविष्य में सफल आप्रेशनों के लिए केंद्र को हर संभव सहायता दी जाये। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को केंद्र में अतिरिक्त ज़रूरतों सम्बन्धी रिपोर्ट तैयार करने के भी निर्देश दिए और जल्द ही सभी ज़रूरतों को पूरा करने का भरोसा दिया।डा. वेरका ने कहा कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए वचनबद्ध है और उनके सपनों को हकीकत में बदलने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जायेगी।

 

Tags: Raj Kumar Verka , Congress , Punjab Congress , Dr. Raj Kumar Verka S.A.S.Nagar , Mohali , S.A.S. Nagar Mohali , Sahibzada Ajit Singh Nagar , Balwinder Singh Laadi , Alok Shekhar , Dr. Avnish Kumar , Dr. Akash Deep Aggarwal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD