Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

विपिन सिंह परमार ने बलोटा में किया पंचायत घर का लोकापर्ण

कहा...एक करोड़ से बदलेंगी पुड़वा-बलोटा की पुरानी पेयजल पाईपें

Dharamshala, Vipin Singh Parmar, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Vidhan Sabha Speaker
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 12 Dec 2021

Last updated on: Dec 12, 2021, 00:00 IST

विधान सभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने कहा कि ब्रिकस परियोजना के अंतर्गत सुलह विधानसभा की 10 पंचायतों में पेयजल सुधार के लिए 35 करोड रुपये की महत्वकांक्षी योजना स्वीकृत की गई है। इस योजना में दंरग, धोरन, घनेटा, परौर, खरोठ, पनापर, गगल, मालनू, पुन्नर तथा रमेहड़ के 45 गांवों को 12 नलकूप के माध्यम से पेयजल आपूर्ति की जाएगी और इससे लगभग 26 हजार आबादी लाभान्वित होगी।विधानसभा अध्यक्ष रविवार को सुलह हलके की ग्राम पंचायत बलोटा में सात लाख रुपये की लागत से निर्मित पंचायत भवन के अपवर्धन कार्य के लोकापर्ण करने के उपरांत बोल रहे थे।उन्होंने कहा कि पुड़वा तथा बलोटा में पेयजल सुधार के लिए जल जीवन मिशन के तहत सभी पुरानी पेयजल पाईपों को बदलने पर एक करोड़ रुपये व्यय किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उठाऊ सिंचाई योजना पुड़वा के निर्माण पर 1.19 करोड़ रुपये व्यय किये जा रहे हैं और इसका 80 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। उन्होंने कहा कि उठाऊ सिंचाई योजना पुड़वा-बलोटा के निर्माण पर 76 लाख, उठाऊ पेयजल योजना क्यारवां तथा चौकीजोना पर तीन करोड़, उठाऊ सिंचाई योजना नौरा पर 2.70 करोड़ रुपये व्यय किये जा रहे हैं और इन योजनाओं को 70 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है जिससे आने वाले समय में इस क्षेत्र के किसानों तथा बागवानों को खेतों तक सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी।परमार ने कहा कि परौर-धीरा-नौरा-पुड़वा सड़क के विस्तार एवं सुधार पर 21.71 करोड़ रुपये व्यय किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पुड़वा के अतिरिक्त भवन पर 86 लाख एवं कला मंच पर 3.50 लाख रुपये व्यय किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पनहार, बच्छवाई, दनेई, डगेरा, नौरा, बलोटा, नौरा थलियाल, नौरा क्यारवां और क्यारवां पनहार सड़कों के टारिंग कार्य पर 1.64 करोड़ रुपये व्यय किये गये हैं।

परमार ने मुख्यमंत्री राहत कोष  के अंतर्गत 23 लाभार्थियो को 1.91 लाख रुपए के चैक वितरित किये गए। बेटी है अनमोल योजना के अंतर्गत 13 बेटियो को 12-12 हज़ार  कीएफडी प्रदान की गई तथा शगुन योजना के अंतर्गत 12 बेटियों को 31-31 हज़ार की को चौक प्रदान की गई।इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय निवासी व समाजसेवी सेवानिवृत कर्नल डीएस तनोत्रा की यादगार में प्रवेश द्वार बनवाने की घोषणा की।कार्यक्रम के दौरान लोक सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा गीत-संगीत  के माध्यम से सरकार की नीतियों एवं कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रस्तुत  किये गये कार्यक्रमों के लिए  उन्होंने प्रोत्साहन के लिए 10 हजार रुपये देने की घोषणा की।इसके पश्चात परमार ने संगम पैलेस अरला में सीडीएस विपिन रावत तथा कांगड़ा जिला की तहसील जयसिंहपुर के निवासी शहीद जवान लांस नायक विवेक कुमार को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।इस अवसर पर  सुलह मण्डल के अध्यक्ष देश राज शर्मा, प्रधान बलोटा सीमा शर्मा, उप प्रधान अश्वनी कुमार, बीडीसी उपाध्यक्ष राजेश मैहता, बीडीसी सदस्य अनिल कुमार,  सुनील मैहता,एसडीएम धीरा आशीष शर्मा, बीडीओ सिकंदर कुमार, सीडीपीओ सुलह विजय शर्मा, बूथ प्रभारी भण्डारी, प्रवीण जी, ब्रिगेडियर केएस कटोच, कर्नल सुरेश धिमान, कर्नल एसपी पटियाल,  सखदेव मसन्द, तनु भारती, रागिनी रूकवाल, मोनिका राणा, अनीता चौहान, राजिन्द्र सिंह ठाकुर, पवन कपूर, संसार चन्द चौहान, महेन्द्र सिंह, ग्राम केन्द्र प्रभारी प्रीतम राणा, मोजी राम, अजय गौतम, प्रवीण, कश्मीर सिंह, मधु बाला, सुषमा देवी  सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

Tags: Dharamshala , Vipin Singh Parmar , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Vidhan Sabha Speaker

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD