Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पंजाब सरकार दिव्यांगजनों की भलाई, रोजग़ार और समानता का दर्जा दिलाने के लिए वचनवद्ध : रजिय़ा सुल्ताना

अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगता दिवस-2021 संबंधी राज्य स्तरीय समारोह मालेरकोटला में आयोजित

Razia Sultana, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Punjab Congress, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Malerkotla, International Day of Persons  With Disabilities
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मालेरकोटला , 03 Dec 2021

Last updated on: Dec 03, 2021, 00:00 IST

साल 2021-22 का अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगता दिवस सामाजिक सुरक्षा और महिला एवं बाल विकास विभाग, पंजाब द्वारा आज स्थानीय उर्दू अकैडमी में मनाया गया। ऐसे प्रोग्राम हर जि़ला स्तर पर भी मनाए गए, जिसमें दिव्यांग व्यक्तियों के लिए मैडीकल कैंप /यू.डी.आई.डी कैंप आयोजित किये गए। इस समारोह में मुख्य मेहमान श्रीमती रजिया सुल्ताना केबिनेट मंत्री, सामाजिक सुरक्षा और महिला एवं बाल विकास विभाग, पंजाब द्वारा शिरकत की गई। इस समारोह की अध्यक्षता श्रीमती राजी. पी. श्रीवास्तवा, आई.ए.एस प्रमुख सचिव, पंजाब सरकार द्वारा की गई। समारोह दौरान इस क्षेत्र में बढिय़ा काम करने वाले दिव्यांग व्यक्तियों का सम्मान भी किया गया। इसके अलावा जरूरतमंद लोगों को बनावटी अंग भी दान किये गए।संबोधन के दौरान श्रीमती रजिया सुल्ताना द्वारा समूह पंजाबियों को अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगता दिवस के अवसर पर बधाई देते हुए कहा कि पंजाब सरकार राज्य में दिव्यांगजनों की भलाई, उनके लिए रोजग़ार और समानता का दर्जा दिलाने के लिए वचनवद्ध है। उन्होंने यह भी बताया कि सामाजिक सुरक्षा विभाग दिव्यांग व्यक्तियों की भलाई के लिए कई स्कीमें चला रहा है और इन अलग-अलग स्कीमों के लाभ दिव्यांग व्यक्तियों को मिल रहे हैं। पंजाब सरकार द्वारा इन व्यक्तियों के जीवन स्तर को ऊँचा उठाने, उनके सर्वपक्षीय विकास और उनको समाज की मुख्य धारा में लाने के लिए बहुत बड़े स्तर पर प्रयास किये गए हैं।उन्होंने इस क्षेत्र में काम करती एन जी ओ अलिमको का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस संस्था द्वारा मुफ़्त अंग देने का प्रयास बहुत बढिय़ा है। 

उन्होंने संस्था को मालेरकोटला में विशेष कैंप लगाने की अपील की जिससे इलाके के अधिक से अधिक लोगों को फ़ायदा मिल सके। उन्होंने कहा कि यह एक पुण्य का काम है। उन्होंने कहा कि दिवियांग लोगों पर ईश्वर की विशेष कृपा होती है और उनमें ज्यादा ऊर्जा होती है। पंजाब सरकार हमेशा इनके साथ है। इनको हर तरह की सहायता दी जायेगी।इससे पहले विभाग के डायरेक्टर, श्री डी.पी.एस खरबन्दा, आई.ए.एस और दिव्यांगता के क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाली संस्थाओं और अन्य बुद्धिजीवियों द्वारा भाग लिया गया। समारोह की शुरुआत करते हुए विभाग के डायरेक्टर द्वारा केबिनेट मंत्री और प्रमुख सचिव के साथ-साथ समारोह में मौजूद समूह संस्थाओं, बुद्धिजीवियों और अन्य सदस्यों का इस समारोह में भाग लेने पर स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रमुख सचिव, सामाजिक सुरक्षा द्वारा बताया गया कि दिव्यांग व्यक्ति हमारे समाज का अहम हिस्सा हैं, आज का दिन दिव्यांग व्यक्तियों के अधिकारों और कल्याण को उत्साहित करने और उनमें सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक जीवन के सभी पहलूओं के प्रति जागरूकता पैदा करने का दिन है। आज का दिन इस विभाग की यह वचनबद्धता को भी दर्शाता है कि यह वर्ग समाज की हर गतिविधि का भागीदार बने और हमेशा अपने अधिकारों के लिए जागरूक रहे। इसके उपरांत श्रीमती रजिय़ा सुल्ताना केबिनेट मंत्री, सामाजिक सुरक्षा और महिला एवं बाल विकास विभाग, पंजाब द्वारा महिला सशक्तिकरण संबंधी इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट मार्केट में बीबीयां दी दुकान (रुरल् हाट) का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर मालेरकोटला श्रीमती माधवी कटारिया, एस.डी.एम. मालेरकोटला श्री जसबीर सिंह, जि़ला सामाजिक सुरक्षा अधिकारी मालेरकोटला श्रीमती लवलीन बलिंग, डी.पी.ओ. श्री गगनदीप सिंह के अलावा अन्य अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

 

Tags: Razia Sultana , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Malerkotla , International Day of Persons With Disabilities

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD