Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर

 

पंजाब सरकार द्वारा सोहम आटोमेटिड आडीटरी ब्रेनस्टैम रिस्पांस डिवाइस के साथ ‘यूनिवर्सल न्यूबोरन हियरिंग स्क्रीनिंग की शुरूआत

DC Ropar, Sonali Giri, Deputy Commissioner Ropar, Rupnagar, Ropar, Universal Newborn Hearing Screening, SOHUM, Automated Auditory Brainstem Response Device
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रूपनगर , 01 Dec 2021

Last updated on: Dec 01, 2021, 00:00 IST

जन्म के समय श्रवण शक्ति सम्बन्धी कमज़ोरी का पता लगाने के लिए पंजाब सरकार ने आज जि़ला अस्पताल रोपड़ के मदर एंड चाइल्ड केयर अस्पताल में सोहम आटोमेटिड आडीटरी ब्रेनस्टैम रिस्पांस (ए.ए.बी.आर.) डिवाइस के साथ ‘यूनिवर्सल न्यूबोरन हियरिंग स्क्रीनिंग’ (यू.एन.एच.एस.) की शुरूआत की।इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के डायरैक्टर डा. ओ.पी.गोजरा ने बताया कि इस मकसद की पूर्ति के लिए पंजाब सरकार की तरफ से ‘यूनिवर्सल न्यूबोरन हियरिंग स्क्रीनिंग ’ शुरू की गई है।पंजाब देश का पहला राज्य है और पूरे दक्षिण पूर्वी एशिया में एकमात्र यूनिट है जिसने सोहम आटोमेटिड आडीटरी ब्रेनस्टैम रिस्पांस (ए.ए.बी.आर.) उपकरण के साथ ‘यूनिवर्सल न्यूबोरन हियरिंग स्क्रीनिंग’ (यू.एन.एच.एस.) की तरफ कदम उठाया है। नवजात बच्चों की श्रवण सम्बन्धी स्क्रीनिंग नये प्रोग्राम को पंजाब भर में नवजात बच्चों की श्रवण शक्ति की स्क्रीनिंग के लिए समर्थ बनाने के लिए तैयार किया गया है जिससे समय पर श्रवण शक्ति की कमी वाले बच्चों की पहचान की जा सके और बच्चों को उम्र भर श्रवण और बोलने सम्बन्धी समस्या से बचाने के लिए प्रयास किये जा सकें।

इस मौके पर बोलते हुये डिप्टी कमिशनर रूपनगर श्रीमती सोनाली गिरी ने बताया कि सोहम (ए.ए.बी.आर.) की तरफ से जि़ला अस्पताल के बाल रोगों के माहिर की देख-रेख में प्रशिक्षण प्राप्त स्टाफ द्वारा जि़ला अस्पताल के न्योनेटल स्टेशन में यूनिवर्सल न्यूबोरन हियरिंग स्क्रीनिंग करवाई जायेगी और इसकी समीक्षा डीएनओ -एनपीपीसीडी की तरफ से की जायेगी। उन्होंने कहा कि आरबीऐसके द्वारा जन्मजात बहरे बच्चों के लिए कोकलियर इमप्लांट के लिए रैफरल मार्ग विकसित किये जाएंगे जिससे बच्चों को आम जीवन जीने के योग्य बनाया जायेगा।स्टेट प्रोग्राम अधिकारी, एन.पी.पी.सी.डी. डा. बलजीत कौर ने कहा कि यह पहलकदमी पंजाब के साथ-साथ भारत में स्वास्थ्य संभाल सेवाओं के इतिहास में एक गेम चेंजर होगी। उन्होंने कहा कि हम मिलकर जन्मजात बहरेपन का हल करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि नवजात और छोटे बच्चों में श्रवण शक्ति सम्बन्धित कमी का क्लिनीकल सर्वेक्षण बच्चों के सीधे दृष्टिकोण के साथ घंटी बजने जैसी आवाज़ के प्रति व्यावहारिक प्रतिक्रिया के निरीक्षण तक सीमित था। पहले, इस विधि के द्वारा बहरेपन का पता लगाया जाता था। यह आम तौर पर तब इस्तेमाल किया जाता है जब बच्चों में भाषा सीखने में देरी पाई जाती है।उन्होंने कहा कि एडवांस्ड आटोमेटिड आडीटरी ब्रेनस्टैम रिस्पांस (एएबीआर) प्रौद्यौगिकी पर आधारित सोहम ख़ास तौर पर श्रवण शक्ति सम्बन्धी कमज़ोरी के लिए नवजात बच्चों की मास स्क्रीनिंग सम्बन्धी प्रयोग के लिए है। 

सोहम, एएबीआर (आटोमेटिड आडीटरी ब्रेनस्टैम रिस्पांस) प्रणाली है जो उच्च संवेदनशीलता और विशेषता के साथ नवजात बच्चों और छोटे बच्चों में श्रवण शक्ति की कमी के लिए जांच करती है। यह नवजात बच्चों की श्रवण शक्ति की जांच के लिए गोल्ड स्टैंडर्ड तकनीक है और विशेष तौर पर भारत की स्थितियों को ध्यान में रख कर तैयार की गई है और कोई भी स्वास्थ्य संभाल पेशेवर थोड़े प्रशिक्षण के बाद आसानी से इस उपकरण का प्रयोग कर सकता है।ईएनटी स्पैशलिस्ट और नोडल अफ़सर एन.पी.पी.सी.डी डॉ. तरनजोत कौर ने कहा कि नवजात बच्चों की श्रवण शक्ति सम्बन्धी नये स्क्रीनिंग प्रोग्राम को पंजाब के सभी जिलों में नवजात बच्चों की श्रवण शक्ति सम्बन्धी स्क्रीनिंग प्रोग्राम को समर्थ बनाने के लिए तैयार किया गया है जिससे श्रवण शक्ति की कमी वाले बच्चों की समय पर पहचान की जा सके और जीवन भर बहरेपन और मानसिक देरी सम्बन्धी अयोग्यता से बच्चों को बचाने के लिए प्रयास किये जा सकें।उन्होंने कहा कि श्रवण शक्ति और बहरेपन के लिए जि़म्मेदार कानों की समस्याओं की जल्द पहचान और इलाज नेशनल प्रोग्राम फार प्रीवैनशन एंड कंट्रोल आफ डीफनेस (एन.पी.पी.सी.डी.) के मुख्य मकसदों में से एक है और अब स्वास्थ्य विभाग नवजात बच्चों में इस कमी का पता लगाने और इलाज करने के समर्थ है।इस मौके पर सी.जे.एम श्री मानव, सिविल सर्जन डा. परमिन्दर कुमार, एस.एम.ओ रोपड़ डा. तरलोचन सिंह, एस.एम.ओ आनंदपुर साहिब डा. चरनजीत कुमार, एस.एम.ओ नूरपुरबेदी डा. विधान चंद्र और स्वास्थ्य विभाग और जि़ला प्रशासन के अन्य सीनियर अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

Tags: DC Ropar , Sonali Giri , Deputy Commissioner Ropar , Rupnagar , Ropar , Universal Newborn Hearing Screening , SOHUM , Automated Auditory Brainstem Response Device

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD