Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

 

किसान आंदोलन की शुरुआत से लेकर तीनों कृषि काले कानून रद्द होने तक किसानों के साथ खड़ी रही पंजाब सरकार : रणदीप सिंह नाभा

कृषि मंत्री जिले के लाभार्थी किसानों की ओर से खरीदी गई मशीनरी की वैरीफिकेशन के लिए पहुंचे माहिलपुर

Randeep Singh Nabha, Congress, Punjab Congress, Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

माहिलपुर(होशियारपुर) , 30 Nov 2021

Last updated on: Nov 30, 2021, 00:00 IST

कृषि, किसान कल्याण व खाद्य प्रसंस्करण मंत्री रणदीप सिंह नाभा ने कहा कि पंजाब सरकार ने हमेशा आगे आकर किसानों का हाथ थामा है। यही कारण है कि केंद्र सरकार की ओर से तीनों कृषि काले कानून लाने से लेकर इसके रद्द होने तक पंजाब सरकार किसानों के साथ खड़ी रही। उन्होंने कहा तीन काले खेती कानूनों को रद्द करवाने में देश भर के किसानों की ओर से शुरु आंदोलन में पंजाबियों ने अहम भूमिका निभाई है। वे जिला होशियारपुर के लाभार्थी किसानों की ओर से खरीदी गई मशीनरी की वैरीफिकेशन करने के लिए माहिलपुर के बाहोवाल में आयोजित कार्यक्रम में किसानों को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उनके साथ विधायक चब्बेवाल डा. राज कुमार भी मौजूद थे।कृषि मंत्री ने किसानों के हित में पंजाब सरकार की ओर से उठाए गए कदमों पर कहा कि किसान आंदोलन में शहीद होने वालों में सबसे ज्यादा संख्ता पंजाब के किसानों की थी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से जहां पंजाब विधान सभा में तीन काले कृषि कानूनों को रद्द करने के लिए प्रस्ताव लाया गया वहीं पंजाब सरकार ने इनके परिवारों का हाथ थामते हुए आर्थिक पक्ष से मदद करने के साथ-साथ इनके परिवारों के 157 लोगों को नियुक्त पत्र देकर रोजगार के अवसर भी प्रदान किए गए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की ओर से आने वाले दिनों में 122 और किसानों के परिवारों को नियुक्ति पत्र देने के लिए कार्रवाई की जा रही है।रणदीप सिंह नाभा ने कहा कि पंजाब  सरकार किसानों के हितों की रक्षा के लिए व उनकी बेहतरी के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसानों को पर्याप्त मात्रा में डी.ए.पी व यूरिया उपलब्ध करवाने में कोई  कमी नहीं छोड़ी गई है। 

उन्होंने कहा कि कृषि विभाग की ओर से प्रदेश के किसानों को 29337 कृषि मशीनरी मुहैया करवा कर उनके खातों में 342 करोड़ रुपए की सब्सिडी डाली जा रही है। उन्होंने कहा कि जिला होशियारपुर में ही वैरीफिकेशन के बाद 397 कृषि मशीनरी के बनते 4 करोड़ 35 लाख 29 हजार 635 रुपए की सब्सिडी की रकम जिले के किसान लाभार्थियों के बैंक खातों में डाल दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार इन मशीनरियों पर इस लिए सब्सिडी देती है ताकि किसान पराली को आग न लगाकर इनका खेतों में सही प्रबंधन कर सके। इस लिए किसान इन मशीनरियों का अधिक से अधिक लाभ लें और पराली को आग न लगाकर वातावरण को साफ रखने में अपना योगदान दें।विधायक डा. राज कुमार चब्बेवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि किसानों ने तीन काले कानून रद्द करवाकर पूरे देश की किसानी को ऐतिहासिक जीत दिलवाई है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में पंजाब पहला राज्य है जहां आंदोलन में शहीद हुए किसानों के परिवारों की आर्थिक व रोजगार के तौर पर मदद की गई है और यह सब मुख्य मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की दूरदर्शी सोच के कारण  संभव हो पाया है। इस मौके पर कृषि व किसान कल्याण विभाग की ओर से कृषि मंत्री रणदीप सिंह नाभा, विधायक डा. राज कुमार चब्बेवाल, सचिव किसान व किसान कल्याण विभाग दिलराज सिंह को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया  गया।मुख्य कृषि अधिकारी डा. सुरिंदर सिंह ने मुख्य मेहमान कैबिनेट मंत्री रणदीप सिंह नाभा, विधायक डा. राज कुमार व सचिव कृषि विभाग दिलराज सिंह, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(विकास) दरबारा सिंह  का स्वागत करते हुए जिले में किसानों को दी जा रही सुविधाओं के बारे में प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि आज किसानों को सब्सिडी पर दी गई 397 मशीनों में व्यक्तिगत किसानों को 185, रजिस्टर्ड फार्मर ग्रुप को 189, ग्राम पंचायतों को 3, सहकारी सभाओं को  19 व फार्मर प्रोड्यूसर आर्गेनाइजेशन को 1 मशीन पर सब्सिडी दी गई है। इस मौके पर जिला ट्रेनिंग अधिकारी डा. विनय कुमार, कृषि अधिकारी डा. हरमनदीप सिंह, डा. जसवीर सिंह, डा. दीपेंद्र सिंह, डा. सिमरनजीत सिंह, कृषि इंजीनियर लवली के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।  

                                                 

 

Tags: Randeep Singh Nabha , Congress , Punjab Congress , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD