Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री रसोई योजना के तहत विधायक कुलवंत सिंह ने मटौर में 900 महिलाओं को वितरित की रसोई किटें पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने विधान सभा में 40 से अधिक फलदार पौधे लगाए एस.आई.आर.-2026: सी.ई.ओ. पंजाब द्वारा घर-घर गणना चरण को समय से पहले पूरा करने के लिए ई.आर.ओज़. का सम्मान राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने ‘टीबी मुक्त भारत अभियान 2.0’ की समीक्षा की एलपीयू में वैश्विक अनुभव और उद्योग-एकीकृत शिक्षण के साथ आर्किटेक्चर एवं प्लानिंग कार्यक्रमों के लिए प्रवेश शुरू हरचंद सिंह बरसट ने सभी को 5-5 पौधे लगाने और संभालने के लिए किया प्रेरित विधायक डॉ. इंद्रबीर सिंह निज्जर ने सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को निःशुल्क स्कूल बैग वितरित किए फार्मासिस्ट भर्ती घोटाले में तरुण चुग ने कठोरतम कार्रवाई की माँग की बागवानी योजनाओं का लाभ हर किसान तक पहुँचाना सुनिश्चित करें अधिकारी : मोहिंदर भगत कैबिनेट मंत्री ने सरकारी स्कूलों के 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किए ₹10,000 करोड़ का नया कर्ज़ लेकर पंजाब को आर्थिक बर्बादी की ओर धकेल रही है मान सरकार : सुखजिंदर सिंह रंधावा राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आधुनिक शिक्षा के साथ भारतीय ज्ञान परंपरा के समावेश का आह्वान किया सेवा सहकारी समितियों को बढ़ावा देने एवं रोजगार सृजन के लिए प्रशासक ने चंडीगढ़ सहकारिता नीति-2026 का शुभारंभ किया 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए सीनियर सहायक को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार बरिंदर कुमार गोयल द्वारा मोगा ज़िले में 105.49 करोड़ रुपये की सिंचाई परियोजनाएं लोकार्पित ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने गांव मीमसा में एक करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले हॉकी एस्ट्रोटर्फ का निर्माण कार्य शुरू करवाया* हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने पंजाब भर के सड़क विकास कार्यों का लिया जायज़ा हम युवाओं के साथ, युवाओं के मुद्दे देश के मुद्दे- अरविंद केजरीवाल अमन अरोड़ा द्वारा लोगों का विश्वास बनाए रखने के लिए सुदृढ़ डेटा सुरक्षा प्रणाली सुनिश्चित करने पर जोर पीएम मोदी के आवास घेराव के विरोध में बीजेपी ने चंडीगढ़ में कांग्रेस भवन का किया घेराव विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने पांच गांवों को पानी की टंकी समर्पित की

 

पहला टेस्ट : तीसरे दिन का खेल खत्म, न्यूजीलैंड को 296 पर रोककर भारत ने 63 रनों की बनाई बढ़त

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, India, New Zealand, First Test, Kanpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कानपुर , 27 Nov 2021

Last updated on: Nov 27, 2021, 00:00 IST

कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में शनिवार को खेले जा रहे पहले टेस्ट का तीसरा दिन खत्म हो गया है। भारतीय गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड को 296 रनों पर ही ऑल आउट कर दिया। टीम की ओर से अक्षर पटेल से सबसे ज्यादा पांच विकेट लिए। उधर, कीवी टीम की ओर से टॉम लैथम ने सबसे ज्यादा 95 रन बनाए। इसके बाद, दूसरी पारी की शुरुआत करने आई भारतीय टीम का स्कोर 14/1 है। इसी के साथ भारत को मैच में 63 रनों की बढ़त मिली हुई है। क्रीज पर मयंक अग्रवाल (4) और चेतेश्वर पुजारा (9) रन बनाकर नाबाद वापस लौटे। भारत ने 49 रनों की बढ़त के साथ दूसरी पारी की शुरुआत करते हुए अपना पहला विकेट जल्द ही खो दिया, क्योंकि शुभमन गिल काइल जैमीसन की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। इस विकेट के साथ ही जैमीसन ने नौ पारियों में 50 टेस्ट विकेट तक पहुंचने वाले न्यूजीलैंड के सबसे तेज तेज गेंदबाज भी बन गए। उन्होंने पूर्व तेज गेंदबाज शेन बोड के रिकॉर्ड को तोड़ दिया, जिन्होंने 12 पारियों में यह कारनामा किया था। पुजारा ने कुछ चौके लगाए जबकि मयंक संभलकर खेलते नजर आए। इससे पहले, पटेल ने दूसरे सत्र में तीन विकेट लेने के साथ अपनी लय को जारी रखा, जिसके बाद वह कीवी बल्लेबाजों पर भारी पड़े और अपना पांचवां पांच विकेट पूरा किया। 

वहीं, कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट के तीसरे दिन चायकाल तक न्यूजीलैंड ने 118 ओवरों में 249/6 रन बनाए। क्रीज पर टॉम ब्लंडेल (73) और काइल जैमीसन (2) नाबाद रन बनाकर वापस लौटे थे, लेकिन भारत से अभी भी कीवी टीम 96 रन से पीछे थी। वहीं, अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा ने शानदार गेंदबाजी कर टीम को मैच में वापसी करवाई। लंच तक न्यूजीलैंड का स्कोर 197/2 था। भारत ने दूसरे सत्र के बाद न्यूजीलैंड पर दबाव बनाना शुरू किया और गेंदबाजों ने शुरुआती झटके दिए। इस दौरान, पटेल ने रॉस टेलर और हेनरी निकोल्स को जल्द आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। टॉम लैथम, जो काफी शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे, वह अपने शतक से चूक गए और 95 रन पर आउट होकर चलते बने। डेब्यू कर रहे रचिन रवींद्र अश्विन के गेंदों पर अच्छी बाउंड्री लगाई, लेकिन जल्द ही वह जडेजा के शिकार बन गए। इसके बाद, न्यूजीलैंड की टीम 214/2 से 241/6 हो गई। इससे पहले, रविचंद्रन अश्विन और उमेश यादव ने पहले सत्र में गेंदबाजी की शुरूआत की थी। 67वें ओवर में विल यंग ने एक बाहरी ऑफ डिलीवरी को खेलते हुए भरत को अपना कैच थमा बैठे। तीसरे नंबर पर आए कप्तान केन विलियम्सन अश्विन के खिलाफ नर्वस थे, लेकिन जडेजा के खिलाफ अच्छी बल्लेबाजी की, उन्हें कवर और पॉइंट पर बाउंड्री लगाए। नई गेंद लेने के बाद, भारत को यादव ने लंच होने से पहले विलियम्सन का विकेट भी दिला दिया।

संक्षिप्त स्कोर :

भारत पहली पारी 345, न्यूजीलैंड 142.3 ओवर में 296 (टॉम लैथम 95, विल यंग 89, अक्षर पटेल 5/62, रविचंद्रन अश्विन 3/82), भारत दूसरी पारी 14/1 (मयंक 4 रन बनाकर नाबाद और पुजारा 9 रन बनाकर नाबाद, काइय जैमीसन 1/8) 63 रन से आगे।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , India , New Zealand , First Test , Kanpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD