Saturday, 27 April 2024

 

 

खास खबरें माझा में गरजे मान! शैरी कलसी के लिए गुरदासपुर में किया चुनाव प्रचार अमृतसर में बोले मान - माझा वाले जब मन बना लेते हैं तो फिर बदलते नहीं है, इस बार 'आप' को जीताने का मन बना लिया है कांग्रेस महिलाओं को नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण देगी: लांबा लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए लोगों को गुमराह कर रहा अकाली दल : परनीत कौर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सड़क सुरक्षा पुरस्कार प्रदान किए युवा देश का भविष्य, लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी करें सुनिश्चित : हेमराज बैरवा हरियाणा विधानसभा द्वारा गठित तथ्य-जांच समिति में प्रदेश सरकार के दो मंत्री शामिल बोलने का हक भी छीन रही पंजाब सरकार कैथल में अंबाला रोड पर भगवान विश्वकर्मा चौक के निकट चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया ज़मीन के इंतकाल के बदले 10,000 रुपए रिश्वत लेता हुआ पटवारी विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू 20,000 रुपए की रिश्वत लेता हुआ सीनियर सहायक विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू आर.टी.ओ ने सेफ स्कूल वाहन स्कीम का उल्लंघन करने वाली 23 बसों के काटे चालान कांग्रेस देश को धर्म और जाति के नाम पर बांटने का काम कर रही : डॉ. सुभाष शर्मा ‘मानव एकता दिवस’ के अवसर पर निरंकारी मिशन द्वारा 296 युनिट रक्त दान किया गया मार्कफैड के एम.डी. ने निर्विघ्न खरीद कार्यों को सुनिश्चित बनाने के लिए सम्बन्धित डिप्टी कमिश्नरों के साथ लुधियाना, मोगा और फिऱोज़पुर की मंडियों का किया दौरा जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक हीट-वेव से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश राजीव के हाथ के खाने का स्वाद आज तक नहीं भूले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से प्रशिक्षु अधिकारियों ने भेंट की

 

संविधान दिवस 2021: राज भवन के स्टाफ ने प्रस्तावना में दिए सिद्धांतों के अनुसार जीवन जीने का लिया संकल्प

Banwari Lal Purohit, Banwarilal Purohit, Governor of Punjab, Punjab Governor, Punjab Raj Bhavan, Constitution Day 2021
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 26 Nov 2021

भारत के संविधान की महत्ता को और मज़बूती देने के लिए पंजाब राज भवन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने राज्यपाल पंजाब और प्रशासक यू.टी. चण्डीगढ़ श्री बनवारीलाल पुरोहित के नेतृत्व में प्रस्तावना में निर्धारित सिद्धांतों के अनुसार जीवन जीने का संकल्प लिया।उन्होंने प्रस्तावना पढ़ी और इसकी भावना को बनाए रखने का संकल्प लिया।भारत के संविधान को अपनाए जाने को याद करते हुए राज्यपाल पंजाब और प्रशासक यू.टी. चण्डीगढ़ ने कहा कि कुछ दिन और अवसर ऐसे होते हैं जो अतीत के साथ हमारे संबंधों को मज़बूत करते हैं और हमें बेहतर भविष्य के लिए काम करने के लिए प्रेरित करते हैं और संविधान दिवस ऐसा ही एक ऐतिहासिक दिन है। उन्होंने कहा कि हमारा संविधान वैश्विक लोकतंत्र की सर्वोत्कृष्ट उपलब्धि है। यह हमें न केवल अधिकारों के प्रति जागरूग करता है, बल्कि हमें हमारे कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक करता है।उन्होंने कहा कि हमें आज के दिन को अपने कार्यों पर चिंतन करने के अवसर के रूप में लेना चाहिए और यह देखना चाहिए कि हम एक व्यक्ति, एक परिवार और एक समाज के तौर पर अपने कर्तव्यों जिनकी हमसे अपेक्षा की जाती है, के प्रति गंभीर हैं। उन्होंने कहा ‘‘हरेक काम और निर्णय के साथ अपने आप को सवाल करें कि आप जो भी कर रहे हो, क्या यह आपके देश को मज़बूत करता है; सकारात्मक जवाब इस बात का संकेत है कि हम एक नागरिक होने के नाते सही रास्ते पर हैं।’’ उन्होंने कर्मचारियों को प्रेरित करते हुए कहा कि संवैधानिक मुल्यों को मज़बूती देने के लिए अपने कर्तव्यों की ओर ध्यान केंद्रित करना, हमारा सर्वोत्तम प्रयास होना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘आइए हम अपने संविधान के आदर्शों को बनाए रखें और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की अपनी प्रतिबद्धता को मज़बूत करें।’’

 

Tags: Banwari Lal Purohit , Banwarilal Purohit , Governor of Punjab , Punjab Governor , Punjab Raj Bhavan , Constitution Day 2021

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD