Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल

 

पंजाब का हर विद्यार्थी हर साल करेगा साईंस सिटी का दौरा : गुरकीरत सिंह कोटली

विज्ञान और प्रौद्यौगिकी मंत्री ने साईंस सिटी में गणित गैलरी का किया उद्घाटन

Gurkirat Singh Kotli, Congress, Punjab Congress, Kapurthala, Mathematics Gallery, Pushpa Gujral Science City Kapurthala, Dr. Neelima Jerath
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कपूरथला , 24 Nov 2021

Last updated on: Nov 24, 2021, 00:00 IST

पंजाब में विज्ञान, प्रौद्यौगिकी, इंजीनियरिंग और गणित की शिक्षा (एस.टी.ई.एम) को और उत्साहित करने और गणित की शिक्षा बच्चों के लिए रोचक बनाने के उद्देश्य के साथ स. गुरकीरत सिंह कोटली माननीय मंत्री विज्ञान और प्रौद्यौगिकी, पंजाब की तरफ से पुष्पा गुजराल साईंस सिटी में ‘‘गणित गैलरी’’ का उद्घाटन किया गया।इस अवसर पर पत्रकारों को संबोधन करते हुए स. कोटली ने कहा कि यह गैलरी जहाँ विषय को अभियासी और दिलचस्प बनाएगी ,वहीं यह पंजाब के आम लोगों विशेष कर विद्यार्थीयों के लिए बहुत लाभदायक होगी ।उन्होंने कहा कि साईंस सिटी में विश्व स्तरीय सुविधाएँ है, यहाँ विज्ञान के जटिल सिद्धांतों को बहुत ही आसान तरीके से समझाया जाता है। उन्होंने बताया कि लोगों को अंधकृविश्वास में से निकालने, और समाज में वैज्ञानिक सोच पैदा करने के लिए साईंस सिटी की तरफ से किये जा रहे प्रयासों से वह बहुत प्रभावित हुए है ।उन्होंने कहा कि समाज को एक नई दिशा देने के लिए ऐसे प्रयास ज़िला स्तर पर होने चाहिए,  हर ज़िले में बच्चों को रस्मी और अभियास शिक्षा के साथ जोड़ने के लिए एक विज्ञान केंद्र होना चाहिए। आज की विजीट के बाद मैं मुख्यमंत्री जी के साथ बात करूँगा और हम सबसे पहला चण्डीगढ़ के नज़दीक मोहाली में एक विज्ञान केंद्र का नींव पत्थर रख कर शुरुआत करेंगे। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी के साथ बात करके यह भी यकीनी बनाया जाएगा कि यू.जी.सी की सेध पर ए.आई.सी.टी नीति के अंतर्गत ( जो कि माननीय सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देशों अनुसार बनाई गई है) वतावरण विषय के विद्यार्थियों के लिए साईंस सिटी की हर साल विजीट जरूर की जाएगी।हर विद्यार्थी को ज्ञानवान बनाने के लिए साईंस सिटी की विजीट को सकैंडरी शिक्षा, उच्च और तकनीकी शिक्षा के कोर्स का भी हिस्सा बनाया जाएगा। इससे विद्यार्थी पंजाब के विकास से अच्छी तरह अवगत होंगे। 

उन्होंने कहा पंजाब सरकार की तरफ से मुख्यमंत्री विज्ञान यात्रा और अन्य योजनाओं के अंतर्गत चाहे हर साल विद्यार्थियों को साईंस सिटी की विजीट करवाई जाती है, परन्तु फिर भी विद्यार्थियों की बड़ी संख्या साईंस सिटी का लाभ लेने से वचिंत है। इस सम्बन्धित मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री के साथ सलाह करके सभी विद्यार्थियों की साईंस सिटी विजीट यकीनी बनाई जाएगी।इस अवसर पर प्रमुख सचिव, विज्ञान,प्रौद्यौगिकी और वातावरण, पंजाब श्री दलीप कु्रमार आई.ए.एस भी उपस्थित थे। उन्होंने पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए कहा विश्वीकरण के दौर में देश के लगातार विकास के लिए नए-नए अविष्कार अहम स्रोत है। आज के आधुनिक युग में खोज और सृजनातमिक सोच से बहुत जटिल और महँगी प्रक्रियाएं को सरल और सस्ता बना लिया गया है।केवल नएकृनए अविष्कार ही नए क्षेत्र,प्रोजैक्ट प्रौद्यौगिकी और मौके पैदा करते है, जो कि आगे जा कर देश के विकास और उन्नति को यकीनी बनाते है। उन्होंने कहा कि इस प्रका के प्रयत्नों से ही हम अपने राज्य को दुनिया में अग्रणी बना सकते है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र चाहे कोई भी हो, जैसे कृषि, स्वास्थ्य सुविधाएं, संचार आदि की तरक्की विज्ञान और प्रौद्यौगिकी पर ही निर्भर है। पुष्पा गुजराल साईंस सिटी न सिर्फ़ पंजाब के ही बल्कि पड़ोसी राज्य के बच्चों और युवाओं को विज्ञान और प्रौद्यौगिकी क्षेत्र में अपना भविष्य बनाने के लिए अग्रसर करने की तरफ काम कर रही है।इस अवसर पर साईंस सिटी की डायरैक्टर जनरल डॉ. नीलिमा जैरथ ने पुष्पा गुजराल साईंस सिटी में गणित आधारित गैलरी की स्थापना के लिए पंजाब सरकार और केंद्र सरकार की तरफ से निधि जारी किये जाने पर धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि इस गैलरी का उद्देश्य गणित की शिक्षा को अलगकृअलग प्रदर्शनियों से रोचक और दिलचस्प बनाना है। यह सभी प्रदर्शनियाँ बच्चे ख़ुद चला कर देखेंगे। यहाँ गणित की बारीकियों को इतने ज़्यादा रोचक और दिलचस्प तरीकें के साथ समझाया गया है कि एक विद्यार्थी यहाँ आ कर समझ ले तो वह सारा जीवन इसे भूल नहीं सकता। वर्गाकार पहिये वाला साइकिल, युग्म अंक और इशारीया प्रणाली, गणित में सिफ़र की भूमिका, स्थानीक मूल्य, गुणां, पायथागोरस थ्यूरम, तीन पंसारी आकार का आयतन, पानी वाली घड़ी, रोलकोस्टर आदि प्रदर्शनियाँ इस गैलरी के मुख्य आकर्षण है। उन्होंने कहा कि गैलरी विद्यार्थी की गणित प्रति रुचि पैदा करने के साथ इस क्षेत्र में उनका कैरियर बनाने के लिए भी वरदान साबित होगी। उन्होंने कहा इस गैलरी के इलावा साईंस सिटी में इलैक्ट्रीसिटी गैलरी और स्पार्क थियेटर भी जल्द ही बनाऐ जा रहे है। इस अवसर पर उद्योगपति भवदीप सरदाना, ऐडोवेकट हरप्रीत संधू,आदि उपस्थित थे।

 

Tags: Gurkirat Singh Kotli , Congress , Punjab Congress , Kapurthala , Mathematics Gallery , Pushpa Gujral Science City Kapurthala , Dr. Neelima Jerath

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD