Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस फ्रेंच ओपन : डाब्रोव्स्की-इवान किंग को मात देकर एरानी-वावसोरी ने जीता मिक्स्ड डबल्स खिताब श्रीलंका में बुजुर्गों के केयर सेंटर में लगी भीषण आग, 12 लोगों की मौत और कई घायल यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार

 

समाज को बदलने में अध्यापकों की भूमिका अहम : अरुणा चौधरी

राजस्व मंत्री द्वारा अकादमिक, सांस्कृतिक और खेल के क्षेत्र में शानदार उपलब्धियां हासिल करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान

Aruna Chaudhary, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Punjab Congress, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Rajpura
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

राजपुरा , 23 Nov 2021

Last updated on: Nov 23, 2021, 00:00 IST

पंजाब की राजस्व और पुनर्वास मंत्री अरुणा चौधरी ने कहा कि अध्यापन एक पवित्र पेशा है और राष्ट्र निर्माण के लिए अध्यापकों की शानदार सेवाओं के लिए सारा देश उनका ऋणी है। कैबिनेट मंत्री ने अपने स्कूल के समय को याद करते हुए कहा कि शैक्षिक संस्थाएं धार्मिक स्थानों की तरह हैं।यहाँ पटेल पब्लिक स्कूल राजपुरा में हुए समागम दौरान अध्यापकों की भूमिका को मां के समान बताते हुए कैबिनेट मंत्री ने अध्यापकों से अपील की कि वह विद्यार्थियों को अधिक से अधिक ज्ञान देकर सफलता के झंडे गाढ़ने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में नैतिक मूल्य पैदा करने में अध्यापकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर उन्होंने अध्यापकों को अपनी ड्यूटी निभाने के लिए खुशहाल माहौल देने का भरोसा दिलाया। उन्होंने समूची प्रणाली को सुचारू बनाने की ज़रूरत पर ज़ोर दिया, जो अध्यापकों और विद्यार्थियों के लिए बराबर लाभदायक साबित हो।विधायक हरदयाल सिंह कम्बोज़ की हाज़िरी वाले इस समागम दौरान श्रीमती चौधरी ने विद्यार्थियों से अपील की कि वह अपनी पढ़ाई को आगे बढ़ाने के लिए अपने समय के हर पल का पूरा प्रयोग करें। विद्यार्थियों को एक लक्ष्य निश्चित करने और उसे प्राप्त करने के लिए सख़्त मेहनत करने के लिए उत्साहित करते हुए उन्होंने अपने समय के प्रबंधन के कौशल को निखारने की ज़रूरत पर ज़ोर दिया जिससे विद्यार्थी अपने जीवन के लक्ष्यों को प्राप्त कर सकें। 

उन्होंने विद्यार्थियों को दूसरों के प्रति सहानुभूति रखने और एक टीम के रूप में एक साथ आगे बढ़ने के लिए एक दूसरे की मदद करने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों को भंगड़ा, एन.एस.एस., खेल और अन्य सांस्कृतिक और सहायक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि यह सह-गतिविधियां पढ़ाई के समान महत्व रखती हैं और इनके लिए भी बराबर समय रखा जाना चाहिए। समागम दौरान श्रीमती चौधरी ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले और खेल और सांस्कृतिक क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल करने वाले विद्यार्थियों को इनाम देकर सम्मानित किया। समागम दौरान स्कूली बच्चों ने लोग नृत्य संमी और अंग्रेज़ी नाटक समेत विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश कीं। 25 साल स्कूल की सेवा करने वाले और सारा साल स्कूल में उपस्थित रहने वाले अध्यापक का भी विशेष सम्मान किया गया।इस मौके पर पटेल पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल छाया नरूला और डायरेक्टर डॉ. सुखबीर सिंह थिंद ने मुख्य मेहमान का हार्दिक स्वागत करते हुए अपने विचार साझा किये और विद्यार्थियों को जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। पटेल पब्लिक स्कूल की प्रशासनिक समिति के प्रधान गुरिन्दर सिंह दूआ, उप प्रधान राजेश आनंद, महासचिव सुरिन्दर कौशल, वित्त सचिव ठाकुरी खुराना और सचिव विनय कुमार भी उपस्थित थे।

 

Tags: Aruna Chaudhary , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Rajpura

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD