Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

लोगों को सुख-सुविधाएं पहुँचाने के लिए सरकार पहुँची उनके द्वार : ओम प्रकाश सोनी

18 विभागों ने एक ही छत के नीचे लोगों को मुहैया करवाई सुविधाएं

O P Soni, Om Parkash Soni, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Punjab Congress, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Amritsar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 20 Nov 2021

Last updated on: Nov 20, 2021, 00:00 IST

लोगों की सुविधा के लिए पंजाब सरकार सुविधा कैंप लगाकर लोगों को सुख सुविधाएं पहुँचाने के लिए उनके द्वार तक पहुँची है और लोगों को एक ही छत के नीचे सारी प्राथमिक सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं जिससे लोगों के पैसे और समय की बचत हो सके।यह बात श्री ओम प्रकाश सोनी उप मुख्यमंत्री पंजाब ने आज केंद्रीय विधानसभा हलके के अंदर आई.टी.आई. बेरी गेट में लगाए गए सुविधा कैंप का उद्घाटन करने के उपरांत कही। श्री सोनी ने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याण योजनाओं का लाभ बिना किसी परेशानी के मुहैया करवाना है, जिसके अंतर्गत राज्य भर में सुविधा कैंप लगाकर लोगों को घर के नज़दीक ही सभी सेवाएं एक ही छत के नीचे मुहैया करवाई जा रही हैं जिससे लोगों के समय और पैसे की बचत हो और उन्हें सरकारी दफ्तरों के चक्कर भी न लगाने पड़ें।श्री सोनी ने सुविधा कैंप में अलग-अलग विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया और लोगों की मुश्किलों को भी सुना। श्री सोनी ने बताया कि आज के इस सुविधा कैंप में 18 विभागों द्वारा अपने स्टाल लगाकर लोगों को सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं और मौके पर ही उनकी मुश्किलों का निपटारा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हमारी सरकार द्वारा पहले ही लाल लकीर के अंदर रह रहे लोगों को मालिकाना अधिकार दे दिए गए हैं। श्री सोनी ने बताया कि जिन शहर वासियों के पास अपने मकान नहीं हैं, उनको सरकार द्वारा 1.50 लाख रुपए की सहायता भी दी जा रही है ताकि वह अपना मकान बना सकें।श्री सोनी ने बताया कि आज के इस सुविधा कैंप में लोगों का काफ़ी उत्साह देखने को मिला है और बड़ी संख्या में लोग अपने काम करवाने के लिए यहाँ पहुँचे हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों को हिदायत की कि आने वाले लोगों को किसी भी किस्म की मुश्किल पेश न आने दी जाये और उनसे केवल ज़रूरी दास्तावेज ही लिए जाएँ। 

उन्होंने कहा कि लोगों ने इस प्रोग्राम के प्रति अच्छी प्रतिक्रिया दी है और हमारी कोशिश होगी की इसी तरह के कैंप भविष्य में भी लगाकर लोगों के काम उनके घर के नज़दीक पहुँच कर किये जाएँ।उन्होंने बताया कि इन कैंपों में बिजली बिलों के बकाया राशि की माफ़ी, बुढ़ापा, विधवा, अपंग और आश्रितों को पैंशन, प्रधान मंत्री योजना अधीन पक्का मकान बनाने के लिए आवेदन, बिजली कनेक्शन, घरों में शौचालय, एल पी जी गैस कनेक्शन, सरबत सेहत बीमा योजना के कार्ड, आशीर्वाद स्कीम, बच्चों के लिए वज़ीफ़े, बेरोज़गारों के लिए नौकरी के प्रस्ताव और कर्ज़ सुविधाएं, बस के पास, ज़मीनों और प्लॉटों के इंतकाल, गेहूँ के बीज की सब्सिडी के लिए आवेदन, मनरेगा के जॉब कार्ड आदि के अलावा और भी विभागों की स्कीमों के लाभ मौके पर दिए गए हैं, जोकि प्रशासन का बहुत बढ़िया उद्यम है।प्रैस पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में श्री सोनी ने कहा कि वह प्रधानमंत्री का धन्यवाद करते हैं, जिन्होंने तीनों ही काले कानून रद्द कर दिए हैं। परन्तु यह फ़ैसला पहले ही ले लेना चाहिए था जिससे हमारे 700 से अधिक लोग शहीद न होते। उन्होंने कहा कि तीनों ही कानूनों के रद्द होने से पंजाब, पंजाबियत और किसानों की जीत हुई है। एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में लोग काम के आधार पर ही वोट देंगे और एक बार फिर से कांग्रेस सरकार अपने किये गए विकास कार्यों की वजह से सत्ता में आयेगी।इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर डॉ. सुखचैन सिंह गिल, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर श्रीमती रूही दुग, डिप्टी मेयर श्री यूनस कुमार, चेयरमैन श्री महेश खन्ना, चेयरमैन श्री अरुण कुमार पप्पल, रीजनल ट्रांसपोर्ट सचिव स. अर्शदीप सिंह, एस.डी.एम. श्री टी. बैनिथ, श्री परमजीत सिंह बत्रा सीनियर वाइस चेयरमैन मीडियम स्केल इंडस्ट्री, काऊंसलर श्री विकास सोनी, श्री सुरिन्दर कुमार छिन्दा, काऊंसलर श्रीमती राजवीर कौर, काऊंसलर श्री सरबजीत सिंह भट्टी, श्री परमजीत सिंह चोपड़ा, श्री गुरदेव सिंह दारा, श्री विकास मिश्रा व अन्य भी उपस्थित थे। 

 

Tags: O P Soni , Om Parkash Soni , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Amritsar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD