Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ

 

पंजाब सरकार राज्य के सर्वपक्षीय विकास हेतु वचनबद्ध : मनीष तिवारी

वातावरण प्रदूषण केंद्र सरकार की नाकामी का नतीजा, बंगा में 4 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का रखा नींव पत्थर

Manish Tewari, Congress, Indian National Congress, Punjab Congress, Punjab, Shaheed Bhagat Singh Nagar, Nawanshahr, S.B.S. Nagar, Nawanshahr, Banga
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नवांशहर , 17 Nov 2021

Last updated on: Nov 17, 2021, 00:00 IST

पंजाब सरकार बीते 4 सालों से लगातार राज्य के विकास और लोगों के कल्याण हेतु यतनशील है। इस श्रृंखला में आज बंगा में 4 करोड़ रुपए की राशि से बरसाती पानी की निकासी और अन्य विकास कार्यों का सांसद मनीष तिवारी द्वारा नींव पत्थर रखा गया।इस अवसर पर जानकारी देते हुए, तिवारी ने बताया कि बंगा शहर में बरसाती पानी की समस्या काफी समय से लोगों को पेश आ रही थी, जिसका पक्के तौर पर हल करने हेतु आज स्टॉर्म सीवरेज का 1.93 करोड़ रुपए की राशि से कार्य शुरू करवाया गया है। इसके अलावा, बंगा शहर की गलियों में सीवरेज डालने का काम 1.69 करोड़ रुपए की राशि से शुरू करवाया गया है। उन्होंने बताया कि शहर में पेयजल की कमी को पूरा करने हेतु दो नए ट्यूबवेल 50 लाख रुपए की राशि से लगाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि ये सभी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट तय समय में 6 माह के भीतर मुकम्मल तौर पर लोकार्पित किए जाएंगे।उन्होंने पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए बताया कि मौजूदा समय में पेश आ रही प्रदूषण की समस्या केंद्र सरकार और उसके अधीन पॉल्यूशन विभाग की लापरवाही के चलते आ रही है। 

इसके लिए किसानों को जिम्मेदार किसी भी पक्ष से ठहराना वाजिब नहीं है। उन्होंने बताया कि 2019 में उनके द्वारा लोकसभा के हाउस में भी यह मुद्दा उठाया गया था और उन्होंने किसानों का समर्थन करते हुए कहा था कि वायु प्रदूषण के लिए जिम्मेदार किसान नहीं है, बल्कि इसके हल हेतु जरूरी नीति अपनानी चाहिए। एक अन्य सवाल के जवाब में बताया कि किसान विरोधी तीन काले कानून हर हालत में रद्द होने चाहिएं। इनको रद्द करवाने हेतु कांग्रेस पार्टी द्वारा देश के प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और कृषि मंत्री को भी अपील की गई है। लेकिन उनके द्वारा कोई भी बनता आश्वासन नहीं दिया गया। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार पहले ही इन कानूनों को विधानसभा में रद्द कर चुकी है। इस अवसर पर सतवीर सिंह पल्लीझिक्की चेयरमैन जिला योजना बोर्ड नवांशहर, पवन दीवान चेयरमैन पंजाब लार्ज इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट बोर्ड, धरवजीत सिंह पुन्नी चेयरमैन मार्केट कमेटी बंगा, जतिंदर कौर मुंगा, मनजिंदर मोहन कांग्रेस शहरी प्रधान बंगा, सोखी राम बजोन, हरभजन सिंह ब्लाक प्रधान, रजिंदर सिंह ठेकेदार, रजिंदर शर्मा, सोनू झिक्का, तलविंदर कौर एमसी, तीर्थ सिंह चेयरमैन ब्लाक समिति बंगा, वरिंदर सिंह लककी व राम सिंह सरपंच, हरि पाल व अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

 

Tags: Manish Tewari , Congress , Indian National Congress , Punjab Congress , Punjab , Shaheed Bhagat Singh Nagar , Nawanshahr , S.B.S. Nagar , Nawanshahr , Banga

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD