Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर

 

पंजाब सरकार हलवारा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम शहीद करतार सिंह सराभा के नाम पर रखने के लिए केंद्र सरकार को जल्द भेजेगी प्रस्ताव : अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग

परिवहन मंत्री द्वारा शहीद सराभा के 106वें शहीदी दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि भेंट की, पुश्तैनी घर में भी किया नमन

Amrinder Singh Raja Warring, Congress, Punjab Congress, Punjab Transport Minister, Transport Minister of Punjab, Amarinder Singh Raja Warring, Shaheed Kartar Singh Sarabha, Sarabha, Ludhiana, Captain Sandeep Singh Sandhu, Sandeep Singh Sandhu, Capt Sandeep Sandhu
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सराभा (लुधियाना) , 16 Nov 2021

Last updated on: Nov 16, 2021, 00:00 IST

पंजाब के परिवहन मंत्री अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग ने आज ऐलान किया कि पंजाब सरकार देश के महान क्रांतिकारी को श्रद्धाँजलि के तौर पर हलवारा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम शहीद करतार सिंह सराभा के नाम पर रखने के लिए जल्द ही केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजेगी।शहीद करतार सिंह सराभा के 106वें शहीदी दिवस को समर्पित उनके पैतृक गाँव में करवाए गए राज्य स्तरीय समारोह की अध्यक्षता करते हुए कैबिनेट मंत्री श्री अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि राज्य सरकार जल्द ही केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजकर अपील करेगी। उन्होंने कहा कि यह देश के सबसे कम आयु के शहीद को श्रद्धाँजलि होगी जिसने 19 साल की उम्र में शहादत हासिल की।सीनियर कांग्रेसी नेता कैप्टन सन्दीप सिंह संधू के प्रस्ताव पर कैबिनेट मंत्री ने भरोसा दिया कि दाखा के नये बस अड्डे का नाम भी शहीद के नाम पर रखा जायेगा और इस सम्बन्धी प्रस्ताव पर आज की कैबिनेट मीटिंग में विचार किया जायेगा।इसके अलावा उन्होंने लुधियाना से सराभा गाँव तक पंजाब रोडवेज़ की रोज़ाना बस सेवा चलाने का ऐलान किया। इसके अलावा अपने ऐच्छिक फंड में से गाँव के विकास के लिए 10 लाख रुपए का अनुदान दिया।

वड़िंग ने कहा कि वह देश के महान शहीदों के पदचिन्हों पर चलने की कोशिश करेंगे और शहीदों द्वारा दिए गए महान बलिदान के प्रति सदा ऋणी रहेंगे।शहीद करतार सिंह सराभा द्वारा दिया गया बलिदान नौजवानों को देश की सेवा करने के लिए प्रेरित करने के लिए एक प्रकाशस्तंभ का कार्य करेगी।कांग्रेस के सीनियर नेता कैप्टन सन्दीप सिंह संधू ने हलवारा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और दाखा बस स्टैंड का नाम शहीद के नाम पर रखने के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजने की माँग को स्वीकार करने के लिए कैबिनेट मंत्री का धन्यवाद किया।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार देश के महान नायक के पैतृक गाँव के विकास के लिए वचनबद्ध है, जिन्होंने इतनी छोटी उम्र में शहादत दी थी।बाद में कैबिनेट मंत्री राजा वड़िंग, कैप्टन सन्दीप संधू, डिप्टी कमिश्नर श्री वरिन्दर कुमार शर्मा, लुधियाना (ग्रामीण) के एस.एस.पी. राज बचन सिंह संधू और कई अन्यों के साथ शहीद करतार सिंह सराभा के पैतृक घर जाकर शहीद को श्रद्धाँजलि भेंट की।इस अवसर पर शहीद करतार सिंह सराभा स्पोर्ट्स क्लब द्वारा कैबिनेट मंत्री का सम्मान भी किया गया।इस अवसर पर हलका रायकोट के विधायक जगतार सिंह जग्गा हिस्सोवाल, पी.एम.आई.डी.बी. के चेयरमैन स. अमरजीत सिंह टिक्का, एस.डी.एम. श्री विक्रमजीत सिंह पांथे, सरपंच सुखजिन्दर कौर, स्पोर्ट्स क्लब के प्रधान कुलदीप सिंह, सचिव अमर सिंह, प्रैस सचिव दविन्दर सिंह, मनप्रीत सिंह, राजबीर सिंह, जरनैल सिंह, बिन्दर यू.एस.ए., अजीत सिंह के अलावा कई अन्य शामिल थे।

 

Tags: Amrinder Singh Raja Warring , Congress , Punjab Congress , Punjab Transport Minister , Transport Minister of Punjab , Amarinder Singh Raja Warring , Shaheed Kartar Singh Sarabha , Sarabha , Ludhiana , Captain Sandeep Singh Sandhu , Sandeep Singh Sandhu , Capt Sandeep Sandhu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD