Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी

 

'पृथ्वीराज' पर बोली मानुषी छिल्लर: मेरा इससे बड़ा डेब्यू नहीं हो सकता

Manushi Chhillar, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine, Fashion, Designer, Design, Fashion Designer, Prithviraj, Yash Raj Films
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 16 Nov 2021

Last updated on: Nov 16, 2021, 00:00 IST

यशराज फिल्म्स के पहले ऐतिहासिक महाकाव्य एक्शन ड्रामा 'पृथ्वीराज' का हाल में ही टीजर रिलीज किया गया है। फिल्म के इस टीजर ने सभी का दिल जीत लिया है। निडर और पराक्रमी राजपूत राजा पृथ्वीराज चौहान के जीवन और वीरता पर आधारित फिल्म में अक्षय कुमार पृथ्वीराज और मिस वल्र्ड 2017 मानुषी छिल्लर राजकुमारी संयोगिता की मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। अभिनेत्री अपने डेब्यू को लेकर काफी उत्साहित है। मानुषी ने अपना आभार व्यक्त करते हुए कहा कि "मैं यशराज और मेरे निर्देशक डॉ चंद्रप्रकाश द्विवेदी की सदा आभारी रहूंगी कि उन्होंने मुझ पर न केवल विश्वास किया बल्कि मुझे विश्वास दिलाया कि मैं राजकुमारी संयोगिता की भूमिका निभा सकती हूं। मैंने इससे बड़ा डेब्यू नहीं कर सकती थी।"

अपने किरदार के बारे में बात करते हुए, मानुषी कहती हैं कि उनका जीवन, उनके मूल्य, उनका लचीलापन, उनका साहस, उन्हें दिग्गज बनता हैं। "मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मुझे तैयारी की प्रक्रिया में उनके बारे में बहुत कुछ पता चला। मुझे उम्मीद है कि मैंने उनके साथ न्याय किया है।" "मैंने इस फिल्म के लिए अपना सबकुछ दिया हैं और मुझे उम्मीद है कि लोगों को बड़े पर्दे पर इस तरह के एक प्रतिष्ठित वास्तविक जीवन की भूमिका निभाने का मेरा प्रयास पसंद आएगा। मैं बहुत आभारी हूं कि मेरे पास समर्थन के स्तंभ के रूप में पूरी शूटिंग के दौरान अक्षय सर थे। उनकी कार्यशैली, काम के प्रति उनका समर्पण मेरे लिए एक प्रेरणा है।" 

उन्होंने कहा कि मैं 'पृथ्वीराज' के बारे में, मैं बेहद सकारात्मक हूं और मुझे पता है कि यह दुनिया भर के दर्शकों को प्रतिष्ठित प्रेम, महान वीरता और अदम्य साहस की कहानी के साथ मनोरंजन कराएगी। मुझे आशा है कि मैं मेरे काम से मेरे परिवार को गौरवान्वित करूंगी। मैं उनकी प्रतिक्रिया का इंतजार कर रही हूं। यशराज फिल्म्स द्वारा निर्मित, चंद्रप्रकाश द्विवेदी द्वारा निर्देशित फिल्म 'पृथ्वीराज' में संजय दत्त और सोनू सूद भी हैं और यह 21 जनवरी, 2022 को दुनिया भर में रिलीज हो रही है।

 

Tags: Manushi Chhillar , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine , Fashion , Designer , Design , Fashion Designer , Prithviraj , Yash Raj Films

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD