Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने श्री बद्रिका आश्रम का दौरा किया

Jai Ram Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, BJP Himachal Pradesh, Sri Badrika Ashram, Karganoo, Sirmour, Suresh Kashyap
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सिरमौर , 14 Nov 2021

Last updated on: Nov 14, 2021, 00:00 IST

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज सिरमौर जिले के करगानू क्षेत्र के शालमू गांव में श्री बद्रिका आश्रम का दौरा किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री बद्रिका आश्रम एवं चैरिटेबल और सामाजिक कल्याण समिति बड़े पैमाने पर समुदाय और आश्रम के आसपास के गांवों की सेवा करने की दिशा में एक सराहनीय कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सुखी और स्वस्थ समाज के लिए ऐसे आश्रम महत्वपूर्ण हैं।जय राम ठाकुर ने कहा कि हमें अपनी परम्पराओं और मूल्यों को बनाए रखना चाहिए क्योंकि वे हमें सच्चा सुख और शांति प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी ने हमें इस बात का अहसास करवाया है कि सभी संसारिक सुख-सुविधाओं के बावजूद परिवार का सहयोग सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि देवभूमि हिमाचल का सौभाग्य है कि राज्य में ऐसा आश्रम है।मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि इस आश्रम को जाने वाली सड़क को और विकसित किया जाएगा क्योंकि इससे क्षेत्र के अनेक गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा। उन्होंने प्राथमिक पाठशाला शालमू को माध्यमिक पाठशाला में स्तरोन्नत करने की घोषणा की।मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर आश्रम में ‘ध्यान योगकक्ष’ का भी लोकार्पण किया।मुख्यमंत्री ने मेधावी छात्राओं कविता व शीतल को सम्मानित किया।ओम स्वामी ने आश्रम में मुख्यमंत्री का स्वागत किया।मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी एवं हिमाचल प्रदेश अस्पताल कल्याण समिति की अध्यक्ष डा. साधना ठाकुर ने आश्रम की ओर से पांच लड़कियों को सिलाई मशीनें प्रदान की।सांसद एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप, विधायक पच्छाद रीना कश्यप, कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष बलदेव भण्डारी, उपायुक्त सिरमौर आर.के. गौतम, पुलिस अधीक्षक ओमापति जम्वाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , BJP Himachal Pradesh , Sri Badrika Ashram , Karganoo , Sirmour , Suresh Kashyap

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD