Sunday, 14 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

चीन से बातचीत कर जल्द मसला हल करें केंद्र सरकार : नबम तुकी

लुधियाना पहुंचने पर पवन दीवान और उनके साथियों द्वारा सिरोपा भेंट करके स्वागत

Nabam Tuki, Congress, Punjab Congress, Pawan Dewan, Ludhaiana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना , 10 Nov 2021

Last updated on: Nov 10, 2021, 00:00 IST

चीन द्वारा भारतीय अधिकार क्षेत्र में गांव बसाने की खबरों के बीच अरुणाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान और पूर्व मुख्यमंत्री नबम तुकी ने केंद्र सरकार से बातचीत के जरिए पड़ोसी देश के साथ मामला जल्द सुलझाने की अपील की है। तुकी लुधियाना स्थित एक निजी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। जिनका लुधियाना रेलवे स्टेशन पर पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन पवन दीवान और उनके साथियों द्वारा सिरोपा भेंट करके स्वागत किया गया।इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत में तुकी ने कहा कि चीन की ओर से अक्सर भारतीय सीमा क्षेत्र में घुसपैठ होती रहती है। जिसके द्वारा भारतीय क्षेत्र में गांव बसाने की खबरें भी उन्हें मीडिया से मिली हैं। हालांकि वह व्यक्तिगत तौर पर उस जगह पर नहीं गए। लेकिन यह चिंता का विषय है और केंद्र सरकार को जल्द से जल्द बातचीत के जरिए यह मामला सुलझाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारी आईटीबीपी व सेना चीन को जवाब देने और उसके साथ लगती एक लंबी सीमा की रक्षा करने में पूरी तरह से सक्षम हैं, लेकिन बातचीत के जरिए मामला जल्द सुलझा लिया जाए, तो बेहतर है।इस दौरान तुकी ने लुधियाना की साइकिल और होजरी इंडस्ट्री की भी तारीफ की, जो अपने कारोबार के लिए विश्व प्रसिद्ध है। जहां अन्य के अलावा, सतविंदर सिंह जवद्दी, रोहित पाहवा, रविंद्र वर्मा, आजाद शर्मा, अनूप सिंह, चरणजीत सिंह, राजन शर्मा भी मौजूद रहे।

 

Tags: Nabam Tuki , Congress , Punjab Congress , Pawan Dewan , Ludhaiana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD