Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज

 

संगत सिंह गिलजियां की ओर से अलग-अलग विकास कार्य समय पर मुकम्मल करने के निर्देश

कहा, पंजाब सरकार ने हर वर्ग की भलाई के लिए किए ऐतिहासिक फैसले

Sangat Singh Gilzian, Congress, Punjab Congress, Hoshiarpur, Sunder Sham Arora
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 10 Nov 2021

Last updated on: Nov 10, 2021, 00:00 IST

पंजाब के वन, वन्य जीव व श्रम मंत्री संगत सिंह गिलजियां ने आज यहां जिले में चल रहे अलग-अलग विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों की सुविधा के मद्देनजर सभी विकास कार्यों को समय पर मुकम्मल करने को प्राथमिकता दी जाए।स्थानीय जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में सिविल व पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री संगत सिंह गिलजियां ने कहा कि मुख्य मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व में ग्रामीण जल सप्लाई स्कीमों के लिए नि:शुल्क बिजली, दो किलोवाट लोड के उपभोक्ताओं का बिजली बिल का बकाया माफ, प्रदेश भर में पानी की दर कम कर 50 रुपए करने के साथ-साथ लोगों को सस्ती बिजली, सस्ता पानी देने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से मौजूदा बिजली दरों में 3 रुपए प्रति यूनिट की कटौती से लाखों उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है व पंजाब सरकार की ओर से पैट्रोल 10 रुपए व डीजल 5 रुपए सस्ता करने से लोगों को आर्थिक पक्ष से बड़ा फायदा हुआ है। कैबिनेट मंत्री ने अलग-अलग विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे संबंधित लाभार्थी को मिलने वाला लाभ तय समय में यकीनी बना कर लोगों को राहत प्रदान करवाएं।

विधायक सुंदर शाम अरोड़ा, पवन कुमार आदिया व इंदू बाला की मौजूदगी में विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए कैबिनेट मंत्री संगत सिंह गिलजियां ने कहा कि गांवों में लाभार्थियों को 5-5 मरले के प्लांट देने की प्रक्रिया में और तेजी लाई जाए व हर योग्य लाभार्थी को इस योजना के घेरे में शामिल किया जाए। बिजली बिलों के बकायों की माफी संबंधी बताया गया कि होशियारपुर जिले में कुल 52103 लाभार्थियों का 30.23 करोड़ रुपए का बकाया माफ होगा, जिनमें से अब तक 9581 लाभार्थियों का 6.73 करोड़ रुपए से अधिक का बकाया माफ किया जा चुका है जबकि बाकी की प्रक्रिया जारी है।डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने कैबिनेट मंत्री को पंजाब निर्माण प्रोग्राम की प्रगति से परिचित करवाते हुए बताया कि इस प्रोग्राम के अंतर्गत 20 करोड़ रुपए में से 6 करोड़ रुपए के करीब राशी जारी की जा चुकी है जबकि बाकी 14 करोड़ रुपए भी जल्द जारी किए जा रहे हैं। मगनरेगा स्कीम के अंतर्गत जिले में 2021-22 के लिए 93.85 करोड़ रुपए की लागत वाले विकास कार्यों का लक्ष्य रखा गया था, जिनमें से अब तक 50.34 करोड़ रुपए खर्चे जा चुके हैं। कैबिनेट मंत्री ने स्मार्ट राशन कार्ड, सरबत सेहत बीमा योजना स्कीम के कार्डों की प्रक्रिया को तेज करने के अलावा जमीनी स्तर तक योग्य लाभार्थियों को अलग-अलग भलाई स्कीमों का लाभ पहुंचाने की जरुरत पर जोर दिया।इस मौके पर अन्यों के अलावा अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(शहरी विकास) आशिका जैन, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) संदीप सिंह, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(विकास) दरबारा सिंह, एस.एस.पी. कुलवंत सिंह हीर, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डा. कुलदीप नंदा के अलावा समूह विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

 

Tags: Sangat Singh Gilzian , Congress , Punjab Congress , Hoshiarpur , Sunder Sham Arora

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD