Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंजाब द्वारा विशेष संशोधन-2022 के लिए राजनैतिक पार्टियों के साथ मीटिंग

योग्य वोटरों की रजिस्ट्रेशन को यकीनी बनाने के लिए 6,7,20 और 21 नवंबर को लगाए जाएंगे विशेष कैंप

Chief Electoral Officer, Dr. S. Karuna Raju, CEO Punjab, Madhvi Katria
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 01 Nov 2021

Last updated on: Nov 01, 2021, 00:00 IST

मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सी.ई.ओ.) पंजाब, डा. एस. करुणा राजू, आई.ए.एस. ने आज विशेष संशोधन-2022 की शुरूआत सम्बन्धी राजनैतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ मीटिंग की। ड्राफ्ट वोटर सूची की प्रकाशित कापियां राजनैतिक पार्टियों को विशेष अभ्यान के हिस्से के तौर पर वोटर सूची को दुरुस्त करने के लिए पेश की गई जिससे सूची में शामिल न किये गए योग्य नागरिकों को दर्ज करने और भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार मृतकों, गैर-हाज़िर और तबदील हुए वोटरों को सूची में से हटाया जा सके।डा. एस. करुणा राजू, आई.ए.एस. ने बताया कि ड्राफ्ट वोटर सूची सी.ई.ओ. पंजाब कार्यालय की वैबसाईट पर भी उपलब्ध है। विशेष संशोधन सम्बन्धी प्रोग्राम की जानकारी देते हुये उन्होंने आगे कहा कि संशोधन प्रक्रिया 01 नवंबर से 30 नवंबर, 2021 के दरमियान होगी। उन्होंने यह भी बताया कि इस समय के दौरान नागरिकों को दावे और ऐतराज़ दायर करने का मौका भी दिया जायेगा।राजनैतिक पार्टियों के सहयोग की माँग करते हुये मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंजाब ने बताया कि 6, 7, 20 और 21 नवंबर, 2021 को विशेष कैंप लगाए जाएंगे जहाँ बूथ स्तर अधिकारी (बी.एल.ओज़) अपने-अपने पोलिंग स्टेशनों पर मौजूद रहेंगे। उन्होंने राजनैतिक पार्टियों के समूह प्रतिनिधियों को बूथ स्तर एजेंट (बी.एल.ए.) नियुक्त करने और योग्य वोटरों को शामिल करना यकीनी बनाने के लिए विशेष कैंपों में सम्मिलन करने की भी अपील की।डा. राजू ने भारत निर्वाचन आयोग की नयी पहलकदमी के बारे जानकारी देते हुए कहा कि इस बार 80 साल से अधिक उम्र के सीनियर सिटीज़नों और वोटरों, दिव्यांग व्यक्तियों (पीडबलयूडी) और कोविड -19 के संदिग्ध और प्रभावित व्यक्तियों के लिए पोस्टल बैलट सहूलतें उपलब्ध करवाई जाएंगी। वोटरों की इन श्रेणियों में से यदि कोई चाहे तो पोलिंग स्टेशन पर वोट डालने की जगह पोस्टल बैलट का विकल्प चुन सकता है।

माधवी काटरिया, आईएएस, अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि अनुमानित जनगणना के आंकड़ों के अनुसार लगभग 7 लाख ग़ैर -रजिस्टर्ड नौजवान पाये गए हैं और इस फर्क को पूरा करने के लिए मतदान में योग्य नौजवानों की भागीदारी की बहुत अहम है। इसके अलावा उन्होंने अन्य श्रेणियों जैसे कि दिव्यांग व्यक्तियों (पीडबलयूडी), ट्रांसजैंडर और बेघरे व्यक्तियों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए भी अपील की। उन्होंने आगे कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों अनुसार पुल के नीचे रह रहे बेघरे नागरिकों को भी वोटर के तौर पर रजिस्टर्ड होने का कानूनी अधिकार है। रजिस्ट्रेशन की सुविधा देने के लिए बीएलओ को इसकी दो बार तस्दीक करनी होती है।राजनैतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों को भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से अलग-अलग आई.टी पहलकदमियों जैसे कि वोटर हेल्पलाइन एप और सी-विजिल संबंधी भी अवगत करवाया गया और इन ऐपस को न सिर्फ़ बरतें बल्कि लोगों में लोकप्रिय बनाने के लिए भी कहा गया क्योंकि यह बहुत उपयोगी और वोटर समर्थकी ऐपस हैं।पंजाब में अगले साल के शुरू में विधान सभा चुनाव होने हैं। लगातार अपडेट करने के हिस्से के तौर पर हर साल विशेष संक्षिप्त संशोधन करवाये जाते हैं, इस साल पंजाब राज्य में आने वाले विधान सभा चुनाव के मद्देनज़र इसमें तेज़ी लाई गई है।मीटिंग में शामिल हुए राजनैतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों में एडवोकेट अंकुश वर्मा, कनवीनर, लीगल सैल, भारतीय जनता पार्टी, श्री गुरमुख सिंह सचिव पी.पी.सी.सी., इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी, श्री पंकज गौतम, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, स. अर्शदीप सिंह कलेर, प्रवक्ता, शिरोमणि अकाली दल, श्री विनीत वर्मा, प्रवक्ता, आम आदमी पार्टी और श्री महेन्दरपाल सिंह, कार्यालय सचिव, पंजाब स्टेट कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया शामिल हुए।

 

Tags: Chief Electoral Officer , Dr. S. Karuna Raju , CEO Punjab , Madhvi Katria

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD