Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज

 

अफगास्तिान के मैच में पाकिस्तान को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करनी चाहिए : इंजमाम उल हक

T20 World Cup, T20WC, Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, #T20WorldCup, #T20WC, Inzamam-ul-Haq, Pakistan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुल्तान (पाकिस्तान) , 29 Oct 2021

Last updated on: Oct 29, 2021, 00:00 IST

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में शुक्रवार को अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच बड़ा मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच को लेकर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक ने कहा कि पाकिस्तान को पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसके पीछे यह कारण है कि उनको अपनी बल्लेबाजी की क्षमता देखने के साथ और गेंदबाज लक्ष्य को बचा पाते है या नहीं यह देखना चाहिए। इंजमाम ने कहा, ''पाकिस्तान ने भारत और न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले गेंदबाजी करते हुए मैच जीते हैं। ग्रुप 2 में यह पाकिस्तान का तीसरा कड़ा मुकाबला है। इसके बाद कोई कठिन मैच नहीं होगा क्योंकि इसके बाद वे नामीबिया और स्कॉटलैंड से खेलेंगे।

इंजमाम ने कहा, मुझे लगता है कि अगर अफगानिस्तान के खिलाफ पाकिस्तान टॉस जीतता है, तो उन्हें पहले बल्लेबाजी करनी चाहिए और अपनी बल्लेबाजी की क्षमता को देखना चाहिए। इसके बाद गेंदबाजों पर ध्यान देना चाहिए कि वह लक्ष्य को बचा पाते है या नहीं। पाकिस्तान के चीफ सेलेक्टर रहे इंजमाम ने कहा, ''मैच के दूसरे हाफ में ओस के दौरान गेंदबाजों को अच्छी गेंदबाजी करने का अभ्यास करना चाहिए। अगर हम सेमीफाइनल में जाने से पहले इस तरह की योजना में सफल हो जाते है तो यह हमारे लिए अच्छा होगा। उन्होंने कहा कि टॉस कोई भी टीम जीत सकती है। मुझे लगता है कि जब तक हम सेमीफाइनल में नहीं पहुंच जाते, तब तक हमें इस तरीके की योजना पर काम करके चिंता से मुक्त हो जाना चाहिए।

 

Tags: T20 World Cup , T20WC , Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , #T20WorldCup , #T20WC , Inzamam-ul-Haq , Pakistan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD