Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

पुलिस स्मृति दिवस : डिप्टी कमिश्नर, एस.एस.पी, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायधीश व अन्य अधिकारियों की ओर से पुलिस की शहीदों को श्रद्धांजलि

सिविल व पुलिस प्रशासन शहीदों के परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा

DC Hoshiarpur, Deputy Commissioner Hoshiarpur, Apneet Riyait, Hoshiarpur, Police Commemoration Day
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 21 Oct 2021

Last updated on: Oct 21, 2021, 00:00 IST

स्थानीय पुलिस लाइन में पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात, एस.एस.पी कुलवंत सिंह हीर व अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायधीश जतिंदर पाल सिंह खुरमी सहित अलग-अलग सिविल व पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने पुलिक के शहीदों को याद करते हुए श्रद्धा के पुष्प भेंट किए।जिला पुलिस की ओर से आज के शोक दिवस के मौके पर आतंकवाद के दौरान ड्यूटी निभाते हुए शहीद हुए 78 पुलिस कर्मचारियों की शहादत को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी गई। इस शोक दिवस पर शोक परेट का नेतृत्व डी.एस.पी मंजोत कौर की ओर से किया गया व डी.एस.पी जसप्रीत सिंह की ओर से शहीद कर्मचारियों के नाम पढ़े गए। डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने शहीद पुलिस कर्मचारियों को श्रद्धांजलि देने के बाद कहा कि देश को अंदरुनी व बाहरी खतरों से सुरक्षित रखने के लिए ड्यूटी के दौरान प्राण न्यौछावर करने वाले शहीद सैनिक व पुलिस कर्मचारी आने वाली पीढिय़ों के लिए प्रेरणा ोत हैं। उन्होंने बताया कि सिविल व पुलिस प्रशासन देश व प्रदेशों की रक्षा के लिए शहादत देने वाले शहीदों परिवारों के कंधे से कंधा मिलाकर मिलाकर खड़ा है ताकि उनको किसी किस्म की समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि हम सभी शहीदों की कुर्बानियों के चलते ही आजादी का आनंद ले रहे हैं व इन शहीदों को हमेशा सिजदा करेंगे।

एस.एस.पी कुलवंत सिंह हीर ने शहीद पुलिस कर्मचारियों को श्रद्धांजलि भेंट करते हुए कहा कि शहीदों की शहादतों के चलते ही देश की एकता व अखंडता बरकरार है। उन्होंने कहा कि हमें इन शहीदियों पर गर्व है कि हमारे सैनिक व पुलिस कर्मियों ने मातृ-भूमि की सेवा व सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। उन्होंने कहा कि शहीदों के परिवारों की हर संभव मदद व उनके पुलिस प्रशासन के कार्य को तुरंत करवाने के लिए जिला पुलिस पूरी तरह वचनबद्ध है।शोक परेड डे के मौके पर अन्यों के अलावा एस.पी(एच ) रमिंदर सिंह, एस.पी(डी) रविंदर पाल सिंह संधू, एस.पी(पी.बी.आई) मंदीप सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारियों व शहीदों के पारिवारिक सदस्यों ने भी श्रद्धांजलि दी।पुलिस स्मृति दिवस:- वर्णनीय है कि 21 अक्टूबर 1959 को सी.आर.पी.एफ के 10 जवान जो हाट स्प्रींग(लद्दाख) में अपनी ड्यूटी दौरान चीन की फौज की ओर से घात लगाकर किए हमले में शहीद हो गए थे। उन शहीदों व ड्यूटी के दौरान शहीद हुए अन्य पुलिस कर्मचारियों, अर्ध सैनिक बलों की याद में हर वर्ष 21 अक्टूबर को शोक दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष 1 सितंबर 2020 से 31 अगस्त 2021 तक भारत में कुल 377 पुलिस कर्मचारी अपनी ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए थे। आज इन सभी शहीदों को देश भर में याद किया गया।

 

Tags: DC Hoshiarpur , Deputy Commissioner Hoshiarpur , Apneet Riyait , Hoshiarpur , Police Commemoration Day

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD