Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी

 

परलज व अन्य चिट फंड घोटालों के पीडि़तों की पाई-पाई वापस दिलाकर रहेगी ‘आप’- विधायक कुलवंत सिंह पंडोरी

‘आप’ के चुनावी घोषणा पत्र में शामिल होंगी परलज पीडि़तों की मांगे, गठित की जाएगी विधायकों पर आधारित तालमेल कमेटी

Kulwant Singh Pandori, AAP, AAP Punjab, Aam Aadmi Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 19 Oct 2021

Last updated on: Oct 19, 2021, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने परलज घोटाले, धोखाधड़ी समेत अन्य चिट फंड घोटालों के संबंध में घोषणा की कि इनके पीडि़तों को इंसाफ दिलाने के लिए न केवल इनकी मांगे अपने चुनावी घोषणा पत्र (मैनिफेस्टो) में शामिल करेगी, बल्कि सत्ता मिलने पर इंसाफ भी दिलाएगी।पार्टी मुख्यालय में मंगलवार को पीएसीएल (परलज) कंपनी की साजिशन ठगी का शिकार हुए पंजाब के विभिन्न जिलों के पीडि़तों की स्टेट कमेटी ‘आप’ के वरिष्ठ नेता एवं विधायक कुलवंत सिंह पंडोरी, मंजीत सिंह बिलासपुर और अमरजीत सिंह संदोआ से मिले। स्टेट कमेटी के सदस्यों ने मामले में इंसाफ की मांग करते हुए पंजाब के अनेकों निवेशकों की खून पसीने की कमाई वापस दिलाने की अपील करते हुए ‘आप’ को ज्ञापन सौंपा।‘आप’ के विधायक कुलवंत सिंह पंडोरी ने कहा कि यदि सरकारों की नीयत और नीति स्पष्ट होती तो पीडि़तों को इंसाफ अवश्य मिल जाता। लेकिन सरकारें ही चोरों के साथ गठजोड़ कर लेती हैं, जिस कारण पीडि़त दर-दर ठोकरें खाने को मजबूर हो जाते हैं। कुलवंत सिंह पंडोरी ने कहा कि पंजाब में क्वआप' की सरकार बनने पर परलज घोटाले समेत अन्य चिट फंड घोटालों के पीडि़तों को प्राथमिकता देते हुए घोटालेबाजों की संपत्ति की नीलामी कर उनकी पाई-पाई ब्याज समेत वापस दिलाई जाएगी। ‘आप’ ने पीडि़तों के साथ विधायकों पर आधारित एक तालमेल कमेटी गठित करने की घोषणा भी की, जो कंपनी के निवेशकों को इंसाफ दिलाने के लिए व्यापक स्तर पर काम करेगी। इस दौरान विधायक कुलतार सिंह संधवां भी मौजूद रहे।

स्टेट कमेटी के सदस्यों ने बताया कि 1983 से चल रही पीएसीएल (परलज) कंपनी रीयल एस्टेट की आड़ में लोगों से आरडी और एफडी के नाम पर रकम निवेश कराती थी।पंजाब के करीब 25 लाख लोगों ने कंपनी में करीब 8 हजार करोड़ रुपये का निवेश किया हुआ है। स्टेट कमेटी ने बताया कि परलज कंपनी की पंजाब में करीब 9 हजार एकड़ जमीन है।स्टेट कमेटी के सदस्यों ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय ने रिटायर्ड जस्टिस आरएम लोढ़ा की अगुवाई में कमेटी गठित कर पीएसीएल कंपनी लि. की देश भर की सभी संपत्तियां कब्जे में लेने और उन्हें बेचकर उससे होने वाली आमदनी की राशि निवेशकों को लौटाने के निर्देश दिए थे। साथ ही 2 फरवरी 2016 को मामले की स्टेटस रिपोर्ट सर्वोच्च न्यायालय में पेश करने को भी कहा था। लेकिन करीब पांच साल बीतने के बाद भी निवेशकों को एक फूटी-कौड़ी नहीं लौटाई गई।‘आप’ के विधायकों को मांग पत्र देने के समय पंजाब के विभिन्न जिलों की स्टेट कमेटी के सदस्य बलवंत सिंह भाई रूपा, मनदीप सिंह कोकरी कलां, अमनदीप सिंह भोतना, करमजीत सिंह गादड़ा, तरसेम खान मानसा, सुखपाल सिंह अलीशेर, गुरतेज सिंह मानसा, नवरंग सिंह मानसा, परमजीत सिंह कलेर, राजिंदर सिंह गोगी आदि मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि बादल सरकार ने वल्र्ड कबड्डी कप के दौरान स्पांशरशिप के नाम पर परलज कंपनी से करोड़ों रुपये लिए। वहीं, साल 2017 में कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सरकार बनने से पहले परलज कंपनी की प्रॉपर्टी परलज सिटी बठिंडा में की प्रेस कॉन्फ्रेंस में सरकार बनने के बाद परलज के निवेशकों को उनका पैसा वापस दिलाने का वादा किया था। लेकिन कांग्रेस की सरकार बनने के बाद कंपनी के पैसों से खरीदी गई उक्त प्रॉपर्टी से उपजाऊ जमीन पर कांग्रेस के ही मंत्री और विधायकों की सरपरस्ती में मानसा, बठिंडा, मुल्लांपुर, लुधियाना, गढ़शंकर आदि जगहों पर भू-माफिया कब्जा कर कृषि की जा रही है, जिनमें से मोटा हिस्सा कांग्रेस के कांग्रेस के मंत्री और विधायक ले रहे हैं।

 

Tags: Kulwant Singh Pandori , AAP , AAP Punjab , Aam Aadmi Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD